अन्य

बेटी एक फाउंडेशन ने वनवासी छात्रओं के साथ मनाया बसंत

आगरा। (डीवीएनए)बेटी एक लक्ष्य फाउंडेशन आगरा ने बसंत पंचमी के मौके पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन वनवासी छात्रावास सुल्तानगंज पुलिया पर किया। जिसमें संस्था के पदाधिकारियों ने वनवासी छात्राओं के साथ मिलकर बसंत उत्सव को मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा के साथ की गई। इसके बाद सदस्यों की ओर से वनवादी सभी  छात्रों को वस्त्र ,पाठन सामग्री,खाद्य सामग्री के साथ सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया। इस बारे में और जानकारी देते हुए ऋचा वाष्णेय ने बताया है कि हमारी संस्था बेटियों के लिए कार्य करती है। लड़कियों की शिक्षा को लेकर हम लोग कार्य कर रहे हैं। समय समय पर संस्था की ओर से बेटियों को उनके ज़रूरत की वस्तुएं प्रदान की जाती है। आज हमने बसंत का पर्व इन छात्रओं के साथ मनाया है। इसके हमें काफी खुशी है। कायर्क्रम में मुख्य रूप से अध्यक्ष ऋचा वार्ष्णेय,सचिव मोनिका दौनेरिया,भव्या वार्ष्णेय,सोनी अग्रवाल,अलका पाहुजा ,नीरू वर्मा ,पिंकी अग्रवाल , शिल्पी अग्रवाल उपस्थित रहे।

संवाद:- दानिश उमरी