राजनीति

कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल को क्षेत्रवासी ले रहे हाथों हाथ

 

कांग्रेस प्रत्याशी विनोद बंसल को क्षेत्रवासी ले रहे हाथों हाथ

आगरा। (डीवीएन ए)उत्तर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी, प्रमुख समाजसेवी और व्यापारी नेता विनोद बंसल को जनसंपर्क के दौरान क्षेत्रवासी हाथों-हाथ ले रहे हैं। रविवार को मंगलम स्टेट, पुष्पांजलि फेस-3, पदम प्राइड, आवास विकास बोदला, लॉयर्स कॉलोनी, राधानगर, केके नगर, सेंट मैरी स्कूल और खंदारी क्षेत्र में जगह जगह विनोद बंसल का स्वागत हुआ। लोगों ने नारे लगाए- भैया जी की बात पर, बटन दबेगा हाथ पर।
विनोद बंसल ने कहा कि महंगाई को घटाने और व्यापारियों की आवाज उठाने के लिए कांग्रेस का सत्ता में आना जरूरी है।
इस दौरान भारत भूषण गप्पी, प्रदीप पुरी, विनीत साहनी, महेंद्र सिंह तिलक, रवि सोलंकी, विनोद बाल्मीकि, कृष्ण गोपाल बघेल, विवेक गौतम, पीसी गर्ग, जसवीर सिंह, विवेक अग्रवाल, अमित सारस्वत, एडवोकेट अमर सिंह, मुकेश चंद, अमित कुलश्रेष्ठ, ओपी शर्मा और पीयूष भारद्वाज प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

संवाद:- दानिश उमरी