राजनीति

भाजपा सरकार में पिछड़ों के साथ हुआ अन्याय- स्वामी प्रसाद मौर्य

कासगंज।अमापुर विधानसभा क्षेत्र के कस्बा मोहनपुर में सपा प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा के शासन में पिछड़ों की घोर उपेक्षा के कारण लाखों कार्यकर्ताओं के भाजपा का साथ छोड़ा है।
अमापुर विधान सभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी सत्यभान सिंह शाक्य के समर्थन में बोलते हुए स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा में रहते हुए उन्होंने दलित और पिछड़ों को न्याय दिलाने के लिए पूरा संघर्ष किया लेकिन मुख्यमंत्री ने उनके प्रस्ताव को ठुकराया और उच्च पदों पर सामान्य वर्ग के अपने चाहेतों को तैनात किया। दलित और किसान विरोधी भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए ही उन्होंने अखिलेश यादव साथ देकर गठबंधन बनाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग नारा देते थे कि सबका साथ सबका विकास, लेकिन अब योगी बाबा 80-20 का नारा दे रहे हैं। दरअसल भाजपा दलित और पिछड़ों को हिंदू मानती ही नहीं है। भाजपा हिंदू अंबानी और भाजपाइयों को ही मानती है। उन्होंने कहा कि 10 मार्च को प्रदेश की जनता भाजपा की पूरी गर्मी उतार देगी। राम आसरे विश्वकर्मा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा उत्तर प्रदेश की तकदीर बदलने का चुनाव है भाजपा झूठा वादा करने वाली सरकार है पिछड़ों का अपमान करने का काम किया है बीजेपी ने पिछड़ों का आरक्षण खत्म कर दिया महंगाई बढ़ाई भ्रष्टाचार बढ़ाया। भाई चारा खत्म करना चाहती है भाजपा देश को बचाना चाहते हो तो समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सत्यभान सिंह को भारी बहुमत से विजई बनाएं। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह यादव, चेयरमैन अमापुर चांद अली, महासचिव रफत मुनीर अहमद, लक्ष्मण सिंह यादव, देव प्रकाश देबू ,शाहरुख राज, कमल सिंह मौर्य, दिनेश कुमार ,नफीस पूर्व प्रधान, उमरू पूर्व प्रधान कमलेश शाक्य, रणवीर शाक्य, ओमपाल सिंह बघेल, अकील अहमद पूर्व प्रधान, आदि लोग मौजूद रहे।

संवाद। नूरुल इस्लाम