राजनीति

पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट का कांग्रेस पार्टी को राज्य स्तरीय समर्थन देने का ऐलान

जालंधर: पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट की राज्य स्तरीय मीटिंग में पंजाब अध्यक्ष अख्तर सलमानी , उपाध्यक्ष लियाकत अली गुर्जर ने अपने साथियों द्वारा पंजाब में कांग्रेस पार्टी को राज्य स्तरीय समर्थन देने का ऐलान किया है।
पंजाब अध्यक्ष अख्तर सलमानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी देश व प्रदेश में हिंदू- मुस्लिम , सिख , ईसाई व अन्य सभी धर्मों को साथ जोड़कर चलती है और मुल्क की तरक्की की बात करती है। पंजाब के अंदर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा पंजाब के गरीब मजदूर व सभी वर्गों को फायदा पहुंचा।
पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट पंजाब के अंदर कांग्रेस पार्टी के सभी उम्मीदवारों का समर्थन करेगा। ताकि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ समाज व पंजाब को तरक्की की राह पर ले जाएं।
इस अवसर पर मोहम्मद अली ,रमजान अहमद ,चोपड़ा डेयरी, ताज दिन ,रांझा ची ची, लक्का मऊ चोपड़ा, बुल्ला चौहान ,गुलाम रसूल, शरीफ प्रधान, आलमगीर व अन्य मौजूद।
संवाद , मज़हर आलम