अन्य

मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट पंजाब ने दिया शाही इमाम पंजाब को “मायानाज़ शख्सियत 2022” का अवार्ड

 

सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाने वालों को हर साल दिये जाते है यह अवार्ड।: अख्तर सलमानी

जालंधर : सामाजिक कार्यों में अहम भूमिका निभाने वालों को मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट पंजाब हर साल अवार्ड देकर उसकी हौसला अफजाई करती आ रही है। इस सिलसिले में मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर सलमानी ने बताया कि फ्रंट की और से इस साल दिये जाने वाले “मायानाज़ शख्सियत अवार्ड ” के लिए गरीब मजदूरों व समाज के सभी वर्गों की आवाज उठाने वाले पंजाब के शाही इमाम पंजाब हजरत मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी को चुना गया है। पंजाब के वाइस चेयरमैन लियाकत अली गुर्जर के निवास जनता कालोनी में फ्रंट के प्रदेश अध्यक्ष अख्तर सलमानी की अध्यक्षता में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शाही इमाम पंजाब मोलाना उस्मान रहमानी को फ्रंट के सभी सदस्यों द्वारा सम्मानित करके “मायानाज़ शख्सियत अवार्ड 2022” से नवाजा गया।
इस अवसर पर शाही इमाम पंजाब ने पंजाब मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट के सभी सदस्यों का शुक्रिया अदा किया और मुस्लिम डेमोक्रेटिक फ्रंट पंजाब द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की भरपूर सराहना की। अपनी बात को जारी रखते हुए शाही इमाम पंजाब ने कहा कि आज समाज को जोड़ कर चलने की जरूरत है। हमारे बुजुर्गों से मिली गंगा जमुनी तहजीब को आगे बढ़ा कर आपसी एकता व भाईचारा को मजबूत करने की जरूरत है।
वहीं अख्तर सलमानी ने कहा कि यह फ्रंट की ओर से दूसरा अवार्ड है। पहला “मायानाज़ शख्सियत अवार्ड 2021” पंजाब केसरी ग्रुप के चीफ एडिटर पदम श्री विजय कुमार चोपड़ा जी को दिया गया था। और आज दूसरा अवार्ड 2022 के लिए पंजाब के शाही इमाम मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी को दिया गया है।
संवाद , मज़हर आलम