अन्य

राष्ट्रीय विज्ञान-दिवस पर काव्य पाठ व वाद-विवाद प्रतियोगिता

आगरा (डीवीएनए ) ,बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय, आगरा के विज्ञान संकाय द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर काव्य-पाठ व वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ॰ पूनम सिंह ने इस दिवस का मूल उद्देश्य विद्यार्थियों को विज्ञान के क्षेत्र में नये प्रयोगों के लिये प्रेरित करना, विज्ञान के प्रति आकर्षित करना तथा विज्ञान एवं वैज्ञानिक उपलब्धियों के प्रति सजग बनाना, बताया।
काव्य-पाठ व वाद-विवाद प्रतियोगिता के माध्यम से परमाणु ऊर्जा को लेकर लोगों के मन में कायम भ्रान्तियों को दूर करना इसका मुख्य उद्देश्य है तथा इस के विकास द्वारा ही समाज के लोगों का जीवन स्तर अधिक से अधिक खुशहाल बना सकते हैं, बताया गया है। छात्राओं में कु. दिव्या वर्मा, कीर्ति, अंजली, किरन, मुस्कान, हर्षिता, शब्बो निशा, नैन्सी, हिमांशी, कंचन, प्राची, पूनम, समीक्षा, प्रज्ञा, अलका, रीनू, खुशी, स्वाति शर्मा ने इन प्रतियोगिता में भाग लिया। विजेता छात्राओं को पुरूस्कृत किया गया। प्ण्फण्।ण्ब् ब्ववतकपदंजवत डॉ. अमिता निगम ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के थीम पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्राओं की तार्किक क्षमता सम्प्रेक्षण क्षमता एवं मंच पर बोलने की क्षमता का विकास होता है। निर्णायक मण्डल में डॉ. राधा रानी गुप्ता व डॉ. पूनम रानी गुप्ता रहीं।
इस अवसर पर डॉ. मधु कंसल, डॉ. अनुराधा गुप्ता, डॉ. नसरीन बेगम, डॉ. शशि श्रीवास्तव, डॉ. अनुपम सक्सैना, अंजली, पूजा की उपस्थिति रही। बाद में विभागाध्यक्ष रसायन विज्ञान, डॉ. नीलम वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया। संचालन तलत खान द्वारा किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम निम्नांकित हैः- काव्य पाठ प्रतियोगिताः प्रथम- किरन, बी.एस.सी. तृतीय वर्ष, द्वितीय- हर्षिता शर्मा, बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष, तृतीय- कृति शाक्य, बी.एस.सी. तृतीय वर्ष, सात्वंना पुरस्कार – शब्बो निशा, बी.एस.सी. प्रथम वर्ष।
वाद विवाद प्रतियोगिताः प्रथम-स्वाति शर्मा बी.एस.सी. प्रथम वर्ष, द्वितीय- रितू यादव, बी.एस.सी. तृतीय वर्ष, तृतीय- प्रज्ञा लावानिया, बी.एस.सी. तृतीय वर्ष, सात्वना पुरस्कार-प्राची, बी.एस.सी. द्वितीय वर्ष।
संवाद , दानिश उमरी