राजनीति

खेड़ागढ़ पर भाजपा कब्जा बरकरार

आगरा की सीटों पर भाजपा की बढ़त बरकरार

आगरा। (डीवीएनए)विधानसभा चुनावों में भाजपा की लहर में प्रदेश भर में भाजपा के प्रत्याशी जीत दर्ज करवा रहे हैं। आगरा की 9 विधानसभा सीटों में से सबसे पहले खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी भगवान सिंह कुशवाहा जीत दर्ज करवाई है। कुल 32000 वोट से जीते हैं। वहीं दूसरे नंबर पर रामनाथ सिकरवार रहे हैं उन्हें 56000 वोट मिले हैं जबकि भगवान सिंह को 88000 वोट मिले हैं।
संवाद:- दानिश उमरी