अन्य

“सृजन 2022-एकरंगात्मक अभिव्यक्ति“ (चित्रकला विभाग)

आगरा , बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय में पांच दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी सृजन-2022 एवं कला मेले का आयोजन चित्रकला विभाग द्वारा शुक्रवार को आयोजित किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ. रेखा रानी तिवारी, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, आगरा के कर-कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. रेखा रानी तिवारी ने छात्राओं के बनाये चित्र एवं पेन्टिंग को देखकर अतिहर्षित एवं उत्साहित महसूस किया।
प्रदर्शनी की विशिष्ट अतिथि डॉ. सरोज भार्गव, पूर्व प्राचार्या, बैकुण्ठी देवी कॉलेज ने छात्राओं के द्वारा बनाए गए चित्रों की सराहना तथा उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संयुक्त निर्देशक उच्च शिक्षा श्री वर्मा जी ने सभी छात्राओं की प्रशंसा की एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी को बधाई दी।
महाविद्यालय के प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री अवधेश कुमार गुप्ता व सचिव श्री मोहित गुप्ता जी भी मौजूद रहे। इस प्रदर्शनी में छात्राओं ने चित्रकला की विभिन्न विधाओं तथा तकनीकों का प्रयोग कर चित्र प्रदर्शित किए। जिनमें जीवन की विभिन्न भावनाओं तथा प्रकृति को कलात्मक ढ़ंग से अभिव्यक्त किया गया है। इन चित्रों में कल्पना शक्ति का अद्भुत संयोग देखने को मिलता है।
प्रदर्शनी के श्रेष्ठ चित्रों का चयन विभिन्न श्रेणियों में निर्णायकों द्वारा किया गया। कंपोजीशन में दीक्षा, पोट्रेट में गीता आर्या, लैंडस्केप में अदीबा, रूप संयोजन में प्रियंका में प्रियंका विजेता रही। सर्वश्रेष्ठ चित्र का पुरस्कार परी चौहान को मिला।
कार्यक्रम का संचालन तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. बिन्दु अवस्थी ने किया उन्होंने सभी अतिथियों को सम्मान देते हुए चित्रकला प्रदर्शनी के बारे में अपने विचार प्रस्तुत किये। प्राचार्या डॉ. पूनम सिंह ने प्रदर्शित चित्रों की भूरी-भूरी प्रशंसा की एवं छात्राओं को अपने आर्शीवचन दिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ. सविता प्रसाद, डॉ. साधना सिंह, प्रीति, ममता, मोहिनी, जया, नुपूर आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम में डॉ. अमिता शर्मा, डॉ. गुंजन चतुर्वेदी, डॉ. राधा गुप्ता, डॉ. पूनम गुप्ता, डॉ. पूनम शर्मा, डॉ. लता चन्दोला, डॉ. अमिता निगम, डॉ. नसरीन बेगम, डॉ. सुनीता चौहान, डॉ. कंचन गुप्ता आदि उपस्थित रहे। चित्रकला विभाग की छात्राओं में अलीशा, इतिशा, रहा, सुहाना, आशु, अनुपम, इशू, भावना आदि का भी सहयोग रहा। इस प्रदर्शनी में चित्र भी खरीदे गये।
संवाद , दानिश उमरी