राजनीति

खलील खान ने कांग्रेस छोड़कर थामा सपा का हाथ

गंजडुंडवारा : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता खलील खान ने आज कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी का हाथ थाम लिया। पटियाली विधायक नादिरा सुल्तान ने खलील खान को समाजवादी पार्टी में शामिल कराया।

नादिरा सुल्तान ने कहा कि खलील खान के रूप में समाजवादी पार्टी को एक संघर्षशील और ईमानदार कार्यकर्ता मिला है। खलील खान कांग्रेस में काफी महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। उन्होंने दूसरे प्रदेशों में भी कांग्रेस की तरफ से कमान संभाली है। खलील खान युवा कांग्रेस के वर्तमान में पटियाली विधानसभा अध्यक्ष हैं। आज उन्होंने समाजवादी पार्टी की विचारधारा में आस्था जताते हुए अखिलेश यादव के नेतृत्व में काम करने का प्रण लिया और नादिरा सुल्तान के साथ कांधे से कांधा मिला कर काम करने की इच्छा जताई।

इस मौके पर सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अब्दुल हफीज़ गाँधी, अभय यादव, जिला पंचायत सदस्य, प्रांजल यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य, तारिक़ महमूद मंसूरी, राम नरेश यादव, राशिद अली, अशोक सक्सेना, आरिफ प्रधान, अरशद प्रधान, रेहान, नसीम मंसूरी, बुलंद अख्तर, रन सिंह यादव प्रधान, नरेंद्र सिंह यादव प्रधान, अभिषेक यादव प्रधान, अभय यादव प्रधान, नितेश चौहान, सुधीर चौहान, अशहाब हुसैन, भारत शाक्य प्रधान आदि मौजूद रहे।

संवाद। नूरुल इस्लाम