अन्य

भारतीय संस्कृति का सांगीतिक पर्व “रंगोत्सव“

आगरा, बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय, आगरा का रंगारंग सांगीतिक पर्व ”रंगोत्सव“ सम्पन्न हुआ। जिसमें महाविद्यालय की छात्राओं ने भारतीय संस्कृति के भिन्न-भिन्न अंगों को गायन, वादन, नृत्य, लोकगायन व नाटकों के माध्यम से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का आरम्भ माँ सरस्वती के दीप-प्रज्जवलन के साथ हुआ। छात्राओं ने सरस्वती वन्दना को प्रस्तुत किया। उसके पश्चात् स्वागत-गीत के द्वारा सभागार में उपस्थित सभी श्रोताओं का स्वागत किया।
कार्यक्रम में राजस्थानी, ब्रज, आसामी, महाराष्ट्र, गुजराती आदि अलग-अलग प्रान्तीय भाषाओं में लोक गीतों व लोक नृत्यों की प्रस्तुति से सभी को आनन्दित कर दिया। छात्राओं द्वारा होली-गीतों के अलग-अलग रूपों ने सभागार में उपस्थित श्रोताओं का मनमोह लिया। नाटकों के द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। संस्कृत भाषा में प्रस्तुत भाँगड़ा नृत्य ने एक जोश उत्पन्न कर दिया। बसन्त-गीत ने वातावरण रसमय कर दिया। छात्राओं ने पावर योगा व बी.एड. विभाग द्वारा कठपुतली नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. जी.सी. सक्सैना पूर्व कुलपति अवध एवं आम्बेडकर विश्वविद्यालय आगरा ने की। मुख्य अतिथि  अमित सिंह, शिक्षाविद एवं समाज उद्यमी थे। विशिष्ट अतिथि प्रमिला शर्मा वरिष्ठ एडवोकेट एवं समाज-सेविका थी। महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. पूनम सिंह ने आर्शीवचन के साथ छात्राओं का उत्साहवर्धन किया।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. अमिता शर्मा, प्रभारी सांस्कृतिक समिति ने किया।
महाविद्यालय सांस्कृतिक समिति की सदस्य प्रवक्ताओं का विशेष सहयोग रहा। संगीत विभाग की डॉ. अलका सिंह, डॉ. कृष्णाबाला सिंह, डॉ. शैलजा मिश्रा, डॉ. रेखा जौहरी, डॉ. ज्योति कुशवाह का विशेष सहयोग रहा। आनन्द हरिदास ने छात्राओं के साथ गायन, वादन व नृत्य के साथ तबले पर संगत की।
आगरा की जानी-मानी शख्सियत व आज के मुख्य अतिथि Central for Ambition & Civil Services Institue Agra के संस्थापक  अमित सिंह जी ने 1,00,000/- रू. में चित्र प्रदर्शनी में प्रदर्शित सभी चित्रों को खरीद लिया है। यह महाविद्यालय के लिए बहुत ही प्रसन्नता की बात है।
डॉ. कृष्णाबाला सिंह ने कार्यक्रम के अन्त में सभी को धन्यवाद प्रेषित किया।


संवाद , दानिश उमरी