अन्य

मंटोला पीड़ित किशोरी से मिलने पहुँचीं विधायक अंजुला सिंह माहौर

आगरा। (डीवीएनए)थाना मंटोला क्षेत्र के अंतर्गत शौचालय में बदहवास स्थिति में मिली किशोरी के घर पहुंची हाथरस भाजपा विधायक अंजुला सिंह माहौर पीड़ित किशोरी के निवास पर  किशोरी व परिजनों से मिलकर दी सांत्वना। बताते चले कि माहौर समाज की किशोरी बदहवास हालत में शौचालय में मिली थीं। जिसकी सूचना पर विधायक अंजुला सिंह माहौर वहाँ पहुँचीं। उसके बाद पीड़ित परिवार से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। उसके साथ पीड़ित किशोरी और उसके परिजनों का न्याय का भरोसा दिलाया। घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच की जा रही है। किशोरी का मेडिकल करवाया गया है। उसके बाद दोषियों के खिलाफ कड़ीं कार्यवाही की जायेगी। किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होने दी जायेगी।
संवाद:- दानिश उमरी