अन्य

एच बी एस पोइट्री संस्था द्वारा नारी प्रेरणा सम्मान

आगरा ,एच बी एस पोइट्री संस्था द्वारा नारी प्रेरणा सम्मान व पम्मी सडाना ( संस्था अध्यक्ष) द्वारा निर्देशित नाटक खुशियों का मंचन सेल्फी रेस्टोरेंट सभागार भावना टावर पर डॉक्टर नरेंद्र मल्होत्रा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ सीपी राय पूर्व राज्य मंत्री, डॉ जयदीप मल्होत्रा व महेश शर्मा प्रबंधक ए टी एस ने संयुक्त रूप से किया, सफल सफल संचालन डॉ नीतू चौधरी व कवि लेखक अनिल अरोड़ा संघर्ष ने संयुक्त रूप से किया, संयोजन दीपक दुबे ने किया,
कार्यक्रम में प्रोफेसर बीना शर्मा को शिक्षा डॉ जयदीप मल्होत्रा, डॉक्टर नीलम रावत अग्रवाल को चिकित्सा डॉ ह्रदेश चौधरी, राखी चाहर, प्रशस्ति पैलवार को समाज सेवा डॉ नीलू शर्मा, संगीता तिवारी ,सोमा जैन को रंगमंच व भावना वरदान शर्मा को साहित्य क्षेत्र में संस्था अध्यक्ष पम्मी सडाना, डॉक्टर जसवंत चौहान ,डॉक्टर आर एस पहलवान, अनिल अरोड़ा संघर्ष, डॉक्टर नीतू चौधरी, दीपक दुबे ने नारी का सम्मान प्रदान किया, साथ ही खुशियों नाटक के सफल मंचन में दर्द नफरत की इस युग में खुशियों का संदेश दिया गया, नाटकों के पात्रों व समिति के पदाधिकारियों को अतिथि मंडल ने सम्मानित किया, अतिथि मंडल का स्थानीय सम्मान संस्था के पदाधिकारियों ने किया आभार व्यक्त संस्थान आयोजन दीपक दुबे ने किया,
संवाद , क़ासिद अहमद