राजनीति

विजय शिवहरे भाजपा के आगरा फ़िरोज़ाबाद एमएलसी प्रत्याशी बने
कल करेंगे नामांकन

प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशफ़ाक़ सैफ़ी विजय शिवहरे को भाजपा एमएलसी प्रत्याशी बनने पर बधाई देते हुए।

आगरा। (डीवीएनए) विधानसभा सभा के चुनावों के बाद अब प्रदेश में विधानसभा परिषद के चुनाव की सरगर्मी होने शुरू हो गई है। सपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर है।उसके बाद भाजपा ने भी विधान परिषद के लिए अपनी पहली सूची जारी कर दी है। जिसमें आगरा विजय शिवहरे जो वर्तमान में प्रदेश संगठन मंत्री पद पर हैं। पार्टी की केंद्रीय चुनाब समिति ने उन्हें आगरा फिरोजाबाद सीट से अपना प्रत्याशी बनाना है।

इस पर विजय शिवहरे ने अपनी खुशी ज़ाहिर करते हुए। बताया है कि पार्टी के हर फैसले का वो सम्मान करते हैं इस चुनाव में भी उनकी जीत निश्चित है। पार्टी के इस फैसले से उनके समर्थकों में खुशी की लहर है। पार्टी जुड़े युवा नेता विशेष राठौर ने बताया कि हम बहुत खुश हैं। संगठन ने हमेशा आगरा के लोगों का ध्यान रखा है। विधान परिषद में भी हमारी पार्टी की जीत होगी।


संवाद:- दानिश उमरी