अन्य

माथुर वैश्य महिला मंडल का फाग महोत्सव

अजमेर ,माथुर वैश्य महिला मंडल,अजमेर का फाग महोत्सव वृंदावन गार्डन रेस्टोरेंट मे आयोजित किया गया । समाज की 80 महिलाएं ने इसमें भाग लिया । सर्वप्रथम ईश वंदना और राधा कृष्ण की अराधना की गई। उसके पश्चात् एक मिनट खेल,और तंबोला खिलाया गया। फाग महोत्सव में अन्य कार्यक्रम जैसे खूबसूरत राधा, खूबसूरत पोशाक, वरिष्ठ सदस्या, कार्यकारणी की उत्तम कार्यकर्ता, आदि पुरस्कार दिए गए। सभी बहनों ने शाम 4:30 बजे अल्पाहार और इसके बाद भोजन का आनंद लिया। शाम 7 बजे भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमे सभी बहनों ने उत्साह के साथ भाग लिया,फूलों की होली खेली गई।
महिलामंडल अध्यक्षा नीलम गुप्ता ने सभी अतिथियों को महिला मंडल की भावी योजनाओं के बारे में बताया। मंच संचालन मंत्राणी ऋतु गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी कार्यकारणी बहनों का सफल योगदान रहा।


संवाद , मोहम्मद नज़ीर क़ादरी