अन्य

शहीदी दिवस पर भगत सिंह, सुखदेव औऱ राजगुरु को किया याद

आगरा। (डीवीएनए) शहीद ए आज़म सरदार भगत सिंह ,राजगुरु और सुखदेव के शहीदी दिवस पर आगरा नूरी दरवाज़ा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही उनकी कुर्बानी को याद किया गया। इस बारे में और जानकारी देते हुए विशेष राठौर भाजपा गोपेश्वर मण्डल पूर्व मंत्री युवा मोर्चा ने बताया है कि हम आपने शहीदों की कुर्बानी कभी नहीं। भूल सकते हैं हर समय हम उनके सिद्धांतों पर चलने का प्रयास कर रहे हैं।

शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए विशेष राठौड़ औऱ राहुल दक्ष

हमारी कोशिश है कि जिस प्रकार अमर शहीदों ने अपनी जान की बाज़ी लगाकर देश की रक्षा की है। हम को भी सदैव देश हित में कार्य करना चाहिए। हमारे शरीर का एक एक कटरा देश को समर्पित है। कार्यक्रम में पर पार्षद सुषमा जैन, राहुल दक्ष, हर्षवर्धन, अभय,दीपेश अग्रवाल, विजय शर्मा, पार्थ अग्रवाल, धुव्र वर्मा, प्रियांशु चतुर्वेदी, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।

संवाद:- दानिश उमरी