अन्य

नव संवत्सर पर भगवान परशुराम चौक पर हुआ दीप महायज्ञ

101 दीपों से महाआरती कर हुई

आगरा चैत्र प्रतिपदा विक्रम संवत 2019 ई के पावन पर्व पर महर्षि परशुराम चौक आवास विकास कॉलोनी पर दीपदान यज्ञ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैलाश मंदिर के महंत गौरव गिरी गोस्वामी ने विधि-विधान वैदिक मंत्रोचार के साथ भगवान परशुराम का पूजन कर महाआरती कराई। इस मौके पर समिति के सभी पदाधिकारियों के साथ कार्यक्रम में आए अतिथियों ने आगामी हर शनिवार को परशुराम चौक पर महाआरती करने का संकल्प लिया। 101 दीपों की दीपमाला के साथ भगवा ध्वज की पताका परशुराम चौक पर शोभायमान हुई। इस मौके पर क्षेत्रीय पार्षद सुषमा जैन बांके बिहारी सेवा समिति के अध्यक्ष डॉक्टर मदन मोहन शर्मा समिति के अध्यक्ष विपिन शर्मा संरक्षक जितेंद्र भारद्वाज संयोजक गिरजा शंकर शर्मा उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा सौरव शर्मा कोषा अध्यक्ष कुलदीप शर्मा राधा शर्मा अभिषेक गोस्वामी सहित सैकड़ों की तादाद में विप्र जन और भगवान परशुराम के भक्त मौजूद रहे ।

संवाद। दानिश उमरी