अन्य

जीआरपी आगरा कैंट ने 40 किलो अवैध गांजा चार अभियुक्तों को किया गिरफ़्तार

आगरा,पुलिस अधीक्षक रेलवे,आगरा मो0 मुश्ताक द्वारा चलती ट्रेनों में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ़्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस उपाधीक्षक रेलवे, आगरा/इटावा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी थाना जीआरपी आगरा कैण्ट के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा रेलवे स्टेशन आगरा कैन्ट से 4 अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया ,
जीआरपी के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त गण
(1) कन्हैया पाण्डेय पुत्र स्व0 निर्मल पाण्डेय निवासी पाण्डेय टोला थाना कृष्णागढ जिला भोजपुर (आरा) बिहार हाल निवासी जितेन्द्र जाट के मकान में किरायेदार अलीगांव बदरपुर बार्डर दिल्ली उम्र 26 वर्ष ।
(2). सुजीत सिंह पुत्र श्री रामप्रसाद सिंह जाति राजपूत निवासी बखरिया थाना मझौलिया जिला ईस्ट चम्पारन जिला बेतिया बिहार हाल निवासी जितेन्द्र जाट के मकान में किरायेदार अलीगांव बदरपुर बार्डर दिल्ली उम्र 24 वर्ष ।
(3). लेखराज पुत्र छोटेलाल कुशवाहा निवासी रजपुरा थाना रजपुरा जिला सम्भल हाल निवासी जितेन्द्र जाट के मकान में किरायेदार अलीगांव बदरपुर बार्डर दिल्ली उम्र 22 वर्ष ।
(4). धनंजय पाण्डेय पुत्र संजय पाण्डेय निवासी पाण्डेय टोला थाना कृष्णागढ जिला भोजपुर (आरा) बिहार हाल निवासी रामबाबू का किराये का मकान, म0नं0 40 गली नं0 1 सैक्टर 66 नोएडा थाना सैक्टर 58 नोएडा जिला गौतमबुद्धनगर उम्र 26 वर्ष,
इनके खिलाफ 1-मु0अ0सं0 66/22 धारा 8/20 NDPS Act थाना जीआरपी आगरा कैंट,2- मु0अ0सं0 67/22 धारा 8/20 NDPS Act थाना जीआरपी आगरा कैंट में अभियोग दर्ज किया गया है, इस के पास से 40 किलो अवैध गांजा जिसकी क़ीमत चार लाख के क़रीब है,
अभियुक्त गण से बरामद गांजा के बारे में पूछताछ की गयी तो बताया कि हम लोग यह अवैध गांजा विशाखापट्टनम से लेकर आये थे। एक अज्ञात व्यक्ति ने यह गांजे से भरे बैग आगरा पहुचाने के लिये हमे दिये थे जिसके बदले में हम चोरो को 5000-5000 रूपये मिलने थे । आगरा रेलवे स्टेशन के बाहर कोई अज्ञात व्यक्ति इन बैगों को लेने आने वाला था, जो हमसे यह गांजा के बैग लेकर हम चारों को 5000-5000 रूपये देता, उससे पहले ही आप लोगों ने हमे पकड लिया ।
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. उ0नि0 सुशील कुमार थाना जीआरपी आगरा कैण्ट अनुभाग आगरा,
2. उ0नि0 दिनेश चन्द्र थाना जीआरपी आगरा कैण्ट अनुभाग आगरा,
3. उ0नि0 सुरेश चौधरी आरपीएफ पोस्ट आगरा कैन्ट
4. है0कां0 3184 आशीष तिवारी थाना जीआरपी आगरा कैण्ट अनुभाग आगरा
5. हे0 का0 1818 अवधेश सिंह थाना जीआरपी आगरा कैंट अनुभाग आगरा
6. हे0 का0 754 सुशील कुमार तिवारी थाना जीआरपी आगरा कैंट अनुभाग आगरा
7. का0 126 साजिद सिद्धिकी थाना जीआरपी आगरा कैंट अनुभाग आगरा
8. हे0कां0 वृहस्पति सिंह आरपीएफ एडमिन पोस्ट आगरा कैन्ट
9. कां0 राजू आरपीएफ पोस्ट आगरा कैन्ट
10. कां0 2807 सुमित सिंह सर्विलांस सैल अनुभाग आगरा
संवाद , दानिश उमरी