अन्य

मुस्लिम कालोनी में गरीब लड़कियों की शादी के लिए बनेगा मैरिज हाल

पंजाब वक्फ बोर्ड मेंबर कलीम आजाद ने मस्जिद इंतजामिया कमेटी को सोंपे ₹5 लाख रुपए का चेक

जालंधर । पंजाब वक्फ बोर्ड मेंबर कलीम आजाद ने गरीब-यतीम लड़कियों की शादी के लिए मैरिज हाल बनाने के लिए वक्फ बोर्ड की ओर से ₹5 लाख रुपए का ग्रांट आज मक्का मस्जिद मुस्लिम कालोनी इंतजामिया कमेटी को सौंपे। कलीम आजाद ने कहा कि गरीब मां-बाप को लड़के वालों की जिद के आगे उनकी मांगे पूरी करने के लिए हजारों रुपए खर्च करके मैरिज हाल में शादी करने के लिए मजबूर हो जाते थे। गरीब-यतीम लड़कियों की शादी के लिए अब हजारों रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने कहा कि मक्का मस्जिद के ऊपरी मंजिल पर मैरिज हाल बनाने का फैसला किया गया है। श्री कलीम आजाद ने कहा कि इस मैरिज हाल में और भी जो खर्च आएंगे उसे वक्फ बोर्ड से पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के मैरिज हाल की इस वक्त समाज के लिए सख्त जरूरत महसूस की जा रही थी जिसे पूरा किया जा रहा है।
वहीं मस्जिद इंतजामिया कमेटी के सदस्यों ने कलीम आजाद का शुक्रिया अदा किया और कहा कि जालंधर पंजाब का पहला ऐसा शहर होगा जहां गरीब-यतीन लड़कियों की शादी के लिए विशेष तौर पर मैरिज हाल बनाया जाएगा।
इस मौके पर हाजी शकील, हाजी शरीफ,मो. निराले,हाजी जमील , निजामुदीन मुन्ना , मो. सलीम , मो. अली , मस्जिद के इमाम नौशाद, मो. शकील , अनीस अहमद , मोलाना अबू नसर , मो. हाशिम , अली अहमद , मो. मंसूर व अन्य लोग मौजूद थे।

संवाद।मज़हर आलम