अन्य

सम्राट अशोक जयंती पर डॉ फारुक अली का संदेश


भागलपुर /जेपी विश्वविद्यालय छपरा के कुलपति डॉक्टर फारुक अली ने अशोक जयंती पर अपने विचार रखते हुए कहा की महान सम्राट अशोक ने न सिर्फ भारतवर्ष का बल्कि विश्व का मान सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा की सम्राट अशोक की जयंती हमें अहिंसा का पाठ पढ़ाती है और विश्व बंधुत्व की प्रेरणा देती है।उन्होंने कहा कि आज के युग में सम्राट अशोक की शिक्षा एक बेहतर समाज की कल्पना को साकार करने में अहम भूमिका अदा करती है। डॉक्टर फारूक अली ने कहा कि आज के परिदृश्य में सम्राट अशोक की अहिंसा- नीति विश्व के लिए अधिक कारगर और संतुलित है जिसके द्वारा एक सभ्य समाज और हिंसा रहित समाज की कल्पना की जा सकती है जहां विद्वेष और जंग का कोई स्थान ना हो!
ज्ञातव हो कि जेपी विश्वविद्यालय ,छपरा में सम्राट अशोक जयंती धूमधाम से मनाई गई जिसके अंतर्गत कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।