अन्य

अम्बेडकर जन्मोत्सव को बनाएं ख़ास अपने घरों को सजाए जलाए दीपक- राजकुमार

अम्बेडकर जन्मोत्सव को बनाएं ख़ास अपने घरों को सजाए जलाए दीपक- राजकुमार

आगरा। (डीवीएनए) अखिल भारतीय बौद्धिक जनमोर्चा की ओर से संविधान शिल्पी, भारत रत्न परमपूज्य बाबा साहेब अम्बेडकर की 131 वीं जयंती के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों से अपील की जा रही है। कि बाबा साहब के जन्मोत्सव को हम सब मिलकर मनाएं अपने घरों और प्रतिष्ठानों को सजाए अपनी छतों पर दीप जलाकर इस महोत्सव को हर्ष के साथ मनाए। इस बारे में औऱ जानकारी देते हुए मोर्चा के अध्यक्ष राजकुमार एडवोकेट ने बताया कि बाबा साहब ने दलितों और पिछड़ों को उनका अधिकार दिलाया।

देश को एक अच्छा संविधान दिया अपना पूरा जीवन शोषितों के अधिकारों के संरक्षण में लगा दिया। हम सबको मिलकर ऐसे महापुरुष के जन्मोत्सव को एक यादगार रूप देना चाहिए तथा उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा लेनी चाहिए। उनके द्वारा कहे गए शब्दों का अनुशरण करते हुए। शिक्षित बनों संगठित बनो संघर्ष करो पर अमल करना चाहिए। साथ ही 14 अप्रैल को अपने-अपने घरो के बाहर व अपनी छतों की दीवारों पर मोमबत्तियां व दीपक अवश्य जलाएं साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करें।

संवाद:- दानिश उमरी