अन्य

पेंटिंग डिमांस्ट्रेशन

आगरा, बैकुण्ठी देवी कन्या महाविद्यालय, आगरा के चित्रकला विभाग में तीन बार आइफेक्स अवार्ड प्राप्त तथा सहायक प्रोफेसर संघपाल महास्के द्वारा पेंटिंग का डिमांस्ट्रेशन प्रोट्रेट तथा संयोजन बनाकर किया गया तथा छात्राओं से संवाद भी किया गया। प्रोट्रेट के सम्बंध में उन्होंने बताया कि प्रोट्रेट बनाते समय चरित्र चित्र में दिखना चाहिए तथा रंगों के संयोजन पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं की जिज्ञासा शान्त की।
डॉ॰ बिन्दु अवस्थी ने अपनी सहयोगियों डॉ॰ सविता प्रसाद तथा सुश्री विनीता गुप्ता ने संयुक्त रूप से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. पूनम सिंह ने छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने डिमान्स्ट्रेशन का अवलोकन कर छात्राओं से संवाद किया।
कार्यक्रम में प्रीति, मोहिनी, अनुपम, शिवानी, दीक्षा, अदीबा, सुहाना, अलीशा, चानू, इतिशा, सोनम, रमा, छात्रा, वन्दना, ईशू, शिवानी राठौर, नैन्सी वर्मा, प्रियंका, रश्मि, भावना सिकरवार, दीक्षा गुप्ता, आशू, अनुराधा आदि छात्रायें उपस्थित थीं।


संवाद , दानिश उमरी