अन्य

डॉ. भीमराव अम्बेडकर के संघर्षों को चित्रों से बयान करेगा भीमनगरी मंच

आगरा। (डीवीएनए) भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती पर सजने वाली ऐतिहासिक भीमनगरी इस बार नगला पदमा ग्वालियर रोड पर सजाई जा रही है। मंच सज्जा का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। भीमनगरी आयोजन समिति की माने तो इस बार भीमनगरी की ख़ास बनाया जा रहा है। जिसकी भव्यता आपने आकर्षक का खुद बखान करेगी। समूचर मंच को एलईडी लाइट से सजाया जाएगा।

साथ ही डॉ. भीमराव अम्बेडक के संघर्षों को चित्र के माध्यम से दर्शाया जाएगा। इस बारे में औऱ जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी आशीष कुमार प्रिंस ने बताया कि शोभायात्रा से अधिक लोग भीमनगरी में शामिल होते हैं। झाकियों में दिखाए जाने वाले बाबा साहब के संघर्षों से लोग आज भी अनजान हैं। इस लिए समिति ने मंच को एक अलग पहचान देने का फैसला लिया जिससे भीमनगरी में आने वाले लोग उनकी संघर्ष गाथा को समझ सके।

उनकी कार्यशैली से उनके विचारों से प्रेरणा ले सकें। क्योंकि अधिकतर लोग झांकियों में न जाकर भीम नगरी मंच पर पहुंचते हैं। जिससे वह झांकियों द्वारा संघर्ष चित्रों को नही देख पाते थे। ऐसे के लिए समिति ने मंच को बाबा साहब की संघर्षों की गाथा के चित्रों से सजाने का निर्णय लिया है।

संवाद:- दानिश उमरी