अन्य

कसेरट बाज़ार की मस्जिद में तरावीह में क़ुरआन मुकम्मिल

आगरा : रमजान के पवित्र महीने के दौरान शहर के अलग-अलग स्थानों पर स्थित मस्जिदों में तरावीह की नमाज अदा की जा रही है, तरावीह की नमाज़ में क़ुरान का पाठ पढ़ा जाता है। जब यह पाठ पूरा होता है, तो विशेष दुआ होती है और मिठाई बांटी जाती है।
कसेरट बाज़ार में स्थित मस्जिद में हाजी सदाकत हुसैन के पोते और फिरासत हुसैन के बेटे हाफिज अब्दुल समद ने तरावीह की नमाज़ में कुरान शरीफ का पाठ को पूरा किया। हाफिज अब्दुल समद के पिता फिरासत हुसैन ने कहा कि हाफिज अब्दुल समद महज अभी 14 साल के हैं, और पिछले साल लॉकडाउन में उसने हाजी खुदा बख्श के आवास पर क़ुरान के 22 पारो का पाठ किया था। जब वो पूरे हाफिज नही थे।
मुहम्मद मोअज्जम मस्जिद की व्यवस्था देखते हैं और अपने साथियों को यहां नमाज अदा करने के लिए लाते हैं। कुरान के पूरा होने के बाद, हाफिज अब्दुल समद के उस्ताद मौलाना अब्दुल रहीम ने बयान और दुआ की। उसके बाद मुहम्मद मोअज्जम ने सलातो सलाम पेश किया।
इस अवसर पर आजाद, हाजी वसीम, हाजी सईद आदि उपस्थित थे।