अन्य

धूमधाम से निकली डॉ. भीमराव अम्बेडकर की शोभायात्रा

आगरा। (डीवीएनए) संविधान निर्माता भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसका शुभारंभ जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह एसएसपी और सुधीर सिंह सक्सेरिया ने आंबेडकर भवन नाला काजीपाड़ा पर बाबा साहब की आरती कर किया। दूसरा हाथी मेहरम पुरिया से कपूर चंद्र ने और तीसरे हाथी पर भीमनगरी केंद्रीय समिति ने बाबा साहब की प्रतिमा स्थापित की और बिजलीघर स्थित डॉ. आंबेडकर पार्क में लगी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण की।

शोभायात्रा में शामिल झांकियों के जरिए लोगों को शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो के साथ-साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर के जीवन संघर्षों को दर्शाते हुए संदेश दिया।

शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया छतों से फूलों की वर्षा की गई।

तीनों हाथी और सभी झांकियां शिव कंचन चक्कीपाट बाजार पर एकत्रित हुईं। वहां से चक्कीपाट, शिवाजी मार्केट, बिजलीघर चौराहा, जोहरी बाजार, मदीना होटल, रावत पाड़ा जामा मस्जिद, पीपल मंडी, काला महल, गुदड़ी मंजूर खां, घटिया मामा भांजा, घटिया आज़म खां, फुलट्टी बाजार, कोतवाली, हींग की मंडी, सदर भट्ट, रावली मंदिर, एमजी रोड़, जिलाधिकारी निवास से ईदगाह, नामनेर, साईं की तकिया, प्रताप पुरा, मेहर टॉकीज, सदर बाज़ार, मधुनगर, सेवला होकर पदमा नगला भीमनगरी मंच पर पहुंची।

झांकियों में डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों को मानते हुए झांकियों पर उनके आदर्शों संघर्ष को दर्शाया गया।

जगह जगह मंचों पर भीमनगरी पार्धिकारिओं का स्वागत भी किया गया। उन्हें माला पट्टिका उड़ाकर सम्मान दिया गया।

करतार सिंह भारतीय ने कहा कि सर्व समाज के नेता थे उन्होंने अनुसूचित जाति जनजाति को सर्व सम्मान अधिकार और के लिए संघर्ष किया।बाबा साहब ने महिलाओं को पड़ने लिखने का अधिकार दिया जिससे आज की देश चलाने में अहम भूमिका है

धर्मेन्द्र सोनी ने मंच का संचालन किया

श्याम जरारी ने युवाओं को संदेश देता हुए कहा पढ़ोगे लिखोगे तो संविधान की जानकारी होगी जिससे आप अपने हक की बात कह पाओगे। उन्होंने कहा एक समय का खाना त्याग लेकीन शिक्षा में कभी कमी न आने देना यही शिक्षा तुम ऊंचाइयों तक जायेगी

मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री व विधायक डॉ. जीएस धर्मेश, विशेष अतिथि डीजीपी होमगार्ड विजय कुमार, करतार सिंह भारतीय धर्मेंद्र सोनी, श्याम जरारी, देवेंद्र कुमार चिल्लू, ऋषि कुमार, राकेश राज, राजू पंडित, अशीष प्रिंस, मुकेश कल्याण, डॉ. मुन्ना लाल भारतीय, संजय कुमार एड, ओपी सिंह, लता कुमारी, एससी कश्यप, वीरेंद्र कुमार, रमेश चंद्रा गजेंद्र पिप्पल भी शामिल रहे।

संवाद:- दानिश उमरी