अन्य

रुनकता प्रकरण में हिन्दूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने समुदाय विशेष के घरों में लगाई आग

एसएसपी मौके पर आरोपियों पर लगेगी एनएसए व रासुका

आगरा। (डीवीएनए) थाना सिकंदरा के रुनकता में दो दिन पूर्व जिम संचालक द्वारा दूसरे समुदाय के लड़की को साथ ले जाने का मामला सामना आया था।जिसमें लड़की द्वारा सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल किया गया। जिसमें उसने बताया कि हम दोनों बालिग हैं अपनी मर्ज़ी से साथ आये हैं। कुछ लोगों द्वारा हमें परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने सर्विलांस की मदद से लड़की को दिल्ली से बरामद कर लिया है। लेकिन जिम संचालक अभी फरार चल रहा है।

जिम संचालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए हिंदूवादी संघटनों के कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया और विशेष समुदाय के लोगों के घरों में आग लगा दी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुँचे एसएसपी सुधीर कुमार ने बताया कि कुछ हिंदूवादी संगठनों के लोगों ने समुदाय विशेष के घरों में आगजनी की है इन सभी के खिलाफ एनएसए व रासुका के तहत कार्यवाही की जाएगी। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। कुछ वीडियो भी सामने आए हैं।जांच कर कड़ी कार्यवाही की जाएगी।

लड़का औऱ लड़की दोनों बालिग हैं। ऐसा उन्होंने वीडियो में बताया है कि उन्हें परेशान किया जा रहा। इस मामले की जांच की जा रही है। जो भी दोषी होंगे सभी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। साथ ही लापरवाही बरतने के लिए चौकी इंचार्ज रुनकता को निलंबित कर दिया है। साथ ही थानाध्यक्ष सिकंदरा के खिलाफ भी विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। कोर्ट की छुट्टी के चलते अभी लड़की के बयान न हो सके हैं। कोर्ट के बयान के बाद आगे जो कोर्ट का जो का आदेश होगा उसको माना जायेगा।।

संवाद:- दानिश उमरी