अन्य

भीमनगरी मंच पर हुआ हादसा गिरा लाइट का स्टैण्ड एक कि मौत कई घायल

केन्द्रीय कमेटी से धर्मेंद्र सोनी घायल अवस्था में

भीमनगरी में हुआ बड़ा हादसा एक कि मौत कई घायल

तेज़ हवा से मंच पर लाइट के स्टैण्ड बाल बाल बचे केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल

आगरा।(डीवीएनए) भीमनगरी मंच उस वक़्त भगदड़ मच गई जब मंच पर तेज़ आधी के आने पर लाइट स्टैण्ड के खम्बे गिर पड़े। जिसमें केंद्रीय राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल बाल बाल बचे। हादसा उस समय हुआ जब मुख्य अतिथि उद्घाटन के बाद कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। अचानक मौसम परिवर्तन से तेज़ हवा चलते से मंच पर लगे खंबे गिर पड़े। जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।

घायलों को अस्पताल पहुँचाते समिति के मीडिया प्रभारी आशीष कुमार प्रिंस हुए लहूलुहान

जिन्हें इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घायलों में से एक की मृत्यु होने की सूचना आ रही है। खबर लिखे जाने से म्रतक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। घटना की जानकारी देते हुए केंद्रीय कमेटी से मीडिया प्रभारी आशीष कुमार प्रिंस ने बताया कि हादसा अचानक हुआ।

हादसे के बाद भीमनगरी मंच की हालत

तेज़ हवा के चलने से मंच पर लगे खम्बे हिलने लगे। इससे पहले की सम्भल पाते खंबा गिर गया। जिसमें केंद्रीय कमेटी से धर्मेंद्र सोनी भी घायल हुए हैं। मैं स्वयं इस हादसे से बाल बाल बचा। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

संवाद:- दानिश उमरी