अन्य

डॉ. भीमराव अम्बेडकर की शोभायात्रा में उमड़ा शहर

झाकियों में नज़र आई बाबा साहब संघर्ष की कहानी

भीमनगरी मंच का आज होगा शुभारंभ

आगरा। (डीवीएनए) संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की शोभायात्रा यात्रा काजीपड़ा से धूमधाम से निकली गई। जिसमें केंद्रीय भीमनगरी समिति के सभी पदाधिकारियों ने शिरकत की शहर भर में होते हुए झाकियों के साथ शोभायात्रा आज शाम नगला पदमा स्तिथ भीमनगरी मंच पर पहुँचेगी। जहाँ तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा।जिसमें सांस्कृति कार्यक्रम ,दहेज रहित सामूहिक विवाह व भीमनगरी समिति सहित झाकियों का सम्मान किया जाएगा। अम्बेडकर शोभायात्रा में केबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य ने हिस्सा लेकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

आज भीमनगरी मंच पर समाज कल्याण मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण कार्यक्रम में भाग लेंगे। मंच पर 3500 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। साथ ही आकर्षक एलइडी लगाकर बाबा साहब के संघर्षों को जनता को दिखाने का सुंदर प्रयास किया गया है।क्योंकि शोभायात्रा से ज़्यादा लोग भीमनगरी में जाना पसन्द करते हैं। कार्यक्रम की औऱ जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी आषीश कुमार प्रिंस ने बताया कि आज भीमनगरी का शुभारंभ होगा।

जिसमें राज्य मंत्री समाज कल्याण विभाग असीम अरुण शामिल होंगे। कल 16 अप्रैल को बौद्ध रीती – रिवाज से 70 जोड़ों की शादी कराई जायेगी। कार्यक्रम का समापन 17 को मेधावी विद्यार्थियों को सम्मान शील्ड देकर किया जायेगा। साथ ही भीमनगरी सदस्यों को सम्मान भी किया जाएगा।

शोभायात्रा में भीमनगरी समिति के पदाधिकारी संरक्षक करतार सिंह भारतीय, डा. जीएस. धर्मेश पूर्व मंत्री, महामंत्री धर्मेन्द्र सोनी, सुरेन्द्र सिंह सक्सेरिया अध्यक्ष, श्याम जरारी, अजय शील गौतम, केसी. आनन्द, राजू पण्डित, गजेन्द्र पिप्पल, अशीष प्रिंस, राकेश राज, लता कुमारी, वीरेन्द्र बाबू, रतन बाबू, के.के सिंह, राजेन्द्र कर्दम, लक्ष्मी नारायन, प्रदीप पिप्पल, मनोरमा बौद्ध, संजय सिंह एड०, ओपी सिंह एड, रमेश चन्द्रा एड, राजेन्द्र कर्दम एड०, भारत सिंह एड, बाबू बच्चू सिंह, अमित कुमार। मौजूद रहे।


संवाद:- दानिश उमरी