अन्य

अतिथि वन कमेटी के अध्यक्ष बने महापौर नवीन जैन

आगरा। वाटर वर्क्स बलकेश्वर स्थित अतिथि वन कमेटी के चुनाव संपन्न हुए जिसमें सर्वसम्मति से एक बार फिर महापौर नवीन जैन को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया। कमेटी का पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर अन्य पदाधिकारियों ने महापौर नवीन जैन को बधाई देते हुए उनका अभिनंदन किया। इसके अलावा चुनाव अधिकारी राकेश जैन के नेतृत्व में कमेटी के अन्य पदाधिकारियों का भी चुनाव हुआ।
अतिथि वन कमेटी के कार्यकारिणी चुनाव में जहां अध्यक्ष महापौर नवीन जैन को बनाया गया तो वहीँ कार्यकारिणी मंत्री पद पर गोपाल प्रसाद और कोषाध्यक्ष पद पर नीरज अग्रवाल को चुना गया। ऑडिटर सीए दीपेंद्र मोहन चुने गए जबकि कार्यकारिणी सदस्य के रूप में रूप किशोर अग्रवाल, राजेश मंगल, अनूप गोयल, बालकिशन अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, विजय कुमार अग्रवाल, हर्ष गोयल, प्रवीन बंसल, विनीत, राजेश अग्रवाल आदि का चुनाव हुआ।
महापौर नवीन जैन ने जानकारी दी कि अतिथि वन कार्यकारिणी का चुनाव लगभग सबकी सहमति से संपन्न हुआ। महापौर ने कहा कि अतिथि वन संस्था को आगे बढ़ाने और इसके माध्यम से समाज सेवा के कार्यों को करना हमेशा उनके प्रयासों में रहा है। कार्यकारिणी का पुनः अध्यक्ष बनाए जाने पर उन्होंने सभी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया और कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें दी गई है, वह उसका पूर्ण कर्तव्य के साथ निर्वहन करते रहेंगे।


संवाद , दानिश उमरी