अन्य

आगरा महापौर ने मुख्यमंत्री के समक्ष जमुनापार में नए वाटर वर्क्स बनाने की मांग की उठाई

आगरा। लखनऊ स्थित सीएम आवास पर उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी से मुलाकात की। सबसे पहले महापौर नवीन जैन ने योगी आदित्यनाथ जी को विधानसभा चुनाव एवं विधान परिषद निकाय चुनाव में प्रचंड जीत पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी ।
उसके बाद वहां पर नवीन जैन ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से जी से शहर के यमुना पार मैं आ रही पेयजल समस्या को लेकर विस्तृत चर्चा की।
महापौर नवीन जैन ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को बताया कि वर्तमान में आगरा शहर में बिछी पाइप लाइन काफी पुरानी हो चुकी है और पेयजल की नियमित जलापूर्ति के लिए नई पाइप लाइनों को बदलना अति आवश्यक है जो पाइप लाइनें बिछी हुई है वह काफी पुरानी जर्जर अवस्था में आ चुकी हैं जिससे समय-समय पर है उनको  बदलना पड़ता है और पेयजल का   अपव्यय हो जाता है वा उनकी मरम्मत आदि में भी काफी खर्च आता है,इतना ही नहीं आगरा के यमुनापार क्षेत्र में 11 वार्ड नगर निगम के आते हैं जिनमें लगभग तीन लाख आबादी जमुनापार में रहती है,इस क्षेत्र में पानी की विकराल समस्या है नगर निगम के पानी देने के साथ-साथ निगम के पानी टैंकरों द्वारा जो पानी सप्लाई किया जाता है उसके बाद भी क्षेत्र में समय-समय पर पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है और लड़ाई झगड़े जैसी स्थिति पैदा हो जाती है इस समस्या का समाधान नगर निगम द्वारा पानी का टैंकर भिजवा कर कर दिया जाता है जो कि इस समस्या का स्थाई समाधान नहीं है, इस समस्या के स्थाई समाधान हेतु जमुनापार क्षेत्र के लिए एक अलग वाटर वर्क्स की स्थापना अत्यंत आवश्यक है।
महापौर नवीन जैन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि नगर निगम अपनी क्षमता के आधार पर प्रयास कर रहा है यदि प्रदेश सरकार भी इसमें मदद करें तो इस क्षेत्र के लोगों को साफ और स्वच्छ पानी मुहैया करा सकते हैं। वाटर वर्क्स स्थापित करने हेतु  संबंधित विभाग व अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं, साथ ही इन कार्यों के लिए धनराशि भी उपलब्ध कराई जाए ताकि आगरा शहर को इस समस्याओं से निजात मिल सके।

महापौर नवीन जैन ने जमुना में पानी बना रहे इसको लेकर मुख्यमंत्री जी को अपने वादे की याद दिलाई की आपने आगरा में बैराज बने इसका वादा किया था यमुना में बैराज जल्द से जल्द बनेगा और जमुना में पानी लबालब रहेगा। बैराज बनने से आगरा की सुंदरता तो बढ़ेगी ही साथ ही गिरते भूजल स्तर की समस्या का भी स्थाई समाधान मिल जाएगा ।
आगरा को एक बैराज  की बहुत अधिक आवश्यकता है यदि आगरा में यमुना पर बैराज  बन जाएगा तो यहां पर पानी सदैव रहेगा आगरा पर्यटन की स्थिति से भी काफी महत्वपूर्ण स्थान है और ताजमहल की सुंदरता मैं भी चार चांद लगेंगे यदि जमुना में पानी बरकरार रहेगा तो ।

शहर में पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए महापौर नवीन जैन ने मुख्यमंत्री जी के समक्ष पालीवाल पार्क के विकास को लेकर भी चर्चा की। महापौर ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस पार्क में झील-झरने, बच्चों के झूले, वाटर पार्क, स्केटिंग ग्राउंड, योग सेंटर, टॉय ट्रेन, लाइब्रेरी, म्यूजियम रेस्टोरेंट और संग्रहालय आधी का एक संयुक्त प्रोजेक्ट तैयार किया है। अगर यह प्रोजेक्ट पूरा होता है आगरा शहर के पर्यटन में चार चांद लग जाएंगे। महापौर नवीन जैन ने अपने इन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री जी को ज्ञापन दिया।

महापौर नवीन जैन से विस्तृत रूप से चर्चा करने के बाद माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने उनके द्वारा रखी गई मांगो और शहर के विकास कार्यों में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए और भी तमाम सुझाव मांगे। मुख्यमंत्री जी ने महापौर नवीन जैन को आश्वस्त किया कि वे उनकी मांगों पर जरूर ध्यान देंगे। वहीं इस भेंट वार्ता के बाद महापौर नवीन जैन आश्वस्त दिखे और उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के आशीर्वाद से आगरा शहर के विकास कार्यों में आ रही बाधाएं ना केवल दूर होंगी बल्कि आगरा शहर ब्यूटीफुल आगरा बनने की ओर अग्रसर होगा।

इसके साथ ही महापौर नवीन जैन ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य,उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक के साथ साथ मंत्री गण , जेपीएस राठौर, दयाशंकर, कपिल देव अग्रवाल आदि मंत्रियों से भी शहर के विकास हेतु विभिन्न मुद्दों पर चर्चाएं करें शिष्टाचार भेंट की

संवाद। दानिश उमरी