अन्य

मस्जिद ए कुबा खांबरा समेत शहर की सभी मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुसलमानों ने पढी अलविदा जुमा की नमाज़

मस्जिद ए कुबा खांबरा में सुबह 9 बजे अदा की जाएगी ईद-उल-फितर की नमाज़

जालंधर, : रमजान के पवित्र महीने के आखिरी शुक्रवार की नमाज मस्जिद ए कुबा खांबरा समेत शहर की सभी मस्जिदों में बड़ी संख्या में मुस्लिम भाईचारे के लोगों ने शांति और भक्ति के साथ रमजान उल मुबारक की आखरी जुमे की नमाज अदा की। और मुल्क की खुशहाली के लिए दुआएं मांगी।
मौलाना गुफरान कासमी ने मस्जिद कुबा खांबरा में रमजान की महानता और महत्व के बारे में बताया। मौजूदा हालात पर बोलते हुए उन्होंने मुसलमानों से धैर्य से काम लेने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हमारा देश भारत एक बहुत बड़ा देश है। हमारे देश का कानून प्रत्येक नागरिक को स्वतंत्रता देता है और उन्हें अपने धर्म और संप्रदाय का प्रचार करने की भी अनुमति देता है। यह हमारा राष्ट्रीय कर्तव्य है कि हम अपने धर्म और देश के कानून का पालन करके देश में शांति, और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करें।
इस अवसर पर मस्जिद प्रधान मजहर आलम मजाहिरी ने कहा कि 3 मई को मस्जिद ए कूबा खांबरा में ईद उल फितर की नमाज सुबह 9:00 बजे अदा की जाएगी।

संवाद। मज़हर आलम