अन्य

बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष ने शाही ईदगाह में अदा की नमाज़ ईद उल फितर

आगरा। ईद उल फितर की नमाज़ आगरा की ऐतिहासिक शाही मस्जिद ईदगाह में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर आगरा के अध्यक्ष हाजी अल्ताफ़ हुसैन जी के साथ सामूहिक रूप से अल्पसंख्यक मोर्चा के मण्डल के अध्यक्ष एवं मण्डल की टीम एवं महानगर के पदाधिकारियों ने एक साथ अदा की।बाद नमाज़ अदायगी के सभी ने एक साथ मिलकर कर भारत की खुशहाली व तरक्की के लिए दुआऐं मांगीनमाज़ व दुआओं में मुख्य रूप से साथ रहे अल्पसंख्यक मोर्चा महानगर आगरा के पूर्व उपाध्यक्ष हाजी आफताब हुसैन , मोर्चा महानगर के सह कोषाध्यक्ष मोहम्मद दाऊद , अल्पसंख्यक मोर्चा रावली मण्डल के महामंत्री ईदू अब्बास एवं मोर्चा की रावली मण्डल की टीम , ताज मण्डल के अध्यक्ष लियाकत खान एवं मोर्चा की ताज मण्डल की टीम , राजेश्वर मण्डल के अध्यक्ष मोहम्मद जीशान एवं मोर्चा की राजेश्वर मण्डल की टीम , मनकामेश्वर मण्डल के महामंत्री नदीम कुरैशी एवं मोर्चा की मनकामेश्वर मण्डल की टीम , जीशान अहमद रिजवान अहमद बूथ अध्यक्ष हसनैन अहमद आदि उपस्थित रहे.