अन्य

आजादी की गौरव यात्रा का भव्य स्वागत

तिरंगे की आन बान और शान के साथ बढ़ते कदम

अज़मेर / ब्यावर कांग्रेस सेवादल द्वारा देश में अमन चैन भाईचारा कायम करने के लिए गांधीवादी सिद्धांतों को बनाए रखने के लिये निकाली जा रही आजादी की गौरव यात्रा का आज ब्यावर में भव्य स्वागत किया गया।

अजमेर देहात जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अजय शर्मा एवं कमल वर्मा ने बताया कि कांग्रेस सेवादल की आजादी की गौरव यात्रा के 29 वे दिन ब्यावर के विभिन्न मार्गो से गुजरी और गांधी जी के सत्य, शांति एवं अहिंसा का संदेश देती हुई जनमानस को आपसी भाईचारा बनाए रखने और देश विरोधी ताकतो को मुंहतोड़ जबाव देने का संदेश दिया।

उन्होंने बताया कि ब्यावर में आजादी की गौरव यात्रा का स्वागत करने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। स्वागत करने वालों में विशेषकर युवा वर्ग अति उत्साहित दिखा एवं जगह जगह पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया गया ।

आजादी की गौरव यात्रा के ब्यावर प्रभारी पारस पंच ने बताया कि आजादी की गौरव यात्रा तिरंगे की आन बान और शान के साथ अनुशासित कदमों से बढ़ा रही हैं। देश में सांप्रदायिक सद्भाव एवं कौमी एकता का संदेश लेकर सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई सेवा दल की राष्ट्रीय महासचिव एवं राजस्थान के प्रभारी मधु दुरंग एवं प्रदेश अध्यक्ष विधायक हेमसिंह शेखावत आजादी की गौरव यात्रा के साथ चल रहे है।

आजादी की गौरव यात्रा का ब्यावर पहुंचने पर कांग्रेसियों ने पलक पावडे बिछा कर स्वागत किया!

कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने बताया कि आजादी गौरव यात्रा कदम से कदम मिलाते हुए ध्रुवीकरण और आपसी वैमनस्य फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करती हुई आगे बढ़ रही है।

आजादी की गौरव यात्रा का ब्यावर पहुंचने पर राजस्थान केश कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री एवं गौरव यात्रा आजादी की गौरव यात्रा के प्रभारी महेंद्र गहलोत शहर कांग्रेस के महासचिव शिव कुमार बंसल, पार्षद हेमंत जोधा आदि ने अगवानी की। गौरव यात्रा आजादी की गौरव यात्रा का सेवादल राजस्थान सेवादल महिला विभाग की अध्यक्ष द्रोपदी कॉली ब्यावर ब्लॉक अध्यक्ष सोहन मेवाड़ा ब्यावर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह पवार सेवादल के ब्लॉक अध्यक्ष कमल बंसीवाल, ओमप्रकाश मिश्रा, अजय स्वामी, चंद्रकांता मिश्रा, अजमत काठात, वृतंज्य आर्य, मुकेश लखन, जय खूब चन्दनी, रवि दंडायत, जितेन्द्र सिंह राजावत, अयूब गौरी, मोहम्मद रफीक, ओमप्रकाश गर्ग, अभिषेक जैन आदि कांग्रेसियों में स्वागत किया।
आजादी की गौरव यात्रा ब्यावर से अपने अगले पड़ाव पीपलाज के लिए प्रस्थान कर गई !

संवाद। मुहम्मद नज़ीर क़ादरी