अन्य

आजादी की गौरव यात्रा अजमेर शहर में आगमन पर भव्य स्वागत

अजमेर ! कांग्रेस सेवा दल द्वारा सांप्रदायिक सद्भावना एवं कौमी एकता का संदेश लेकर निकाली जा रही आजादी की गौरव यात्रा का आज प्रातः अजमेर शहर की सीमा पर परबत पुरा चौराहे पर कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया गया।

तिरंगे की आन बान और शान के साथ चल रही आजादी की गौरव यात्रा का परबत पुरा चौराहे पर अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष विजय जैन गौरव यात्रा के अजमेर प्रभारी राजस्थान स्वैच्छिक क्षेत्र विकास केंद्र के अध्यक्ष राज्य मंत्री मुमताज मसीह राजस्थान केश कला बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री महेंद्र गहलोत महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति अजमेर के अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ श्रीगोपाल बाहेती डॉ राजकुमार जयपाल महेंद्र सिंह रलावता हेमंत भाटी राजेश टंडन कमल बाकोलिया एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष श्रीमती नसीम अख्तर इंसाफ ने अगवानी की।

इस अवसर पर सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने स्वतंत्रता सेनानी शोभाराम गहरवास का अभिनंदन किया ! कांग्रेस सेवा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई प्रदेश अध्यक्ष विधायक हेमसिंह शेखावत राष्ट्रीय महासचिव मधु दुरंग सचिव विष्णु शर्मा ने गौरव यात्रा का झंडा निवर्तमान शहर अध्यक्ष विजय जैन को सोपा!

आजादी की गौरव यात्रा का अजमेर शहर में आगमन पर कांग्रेसियों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर पलक पावडे बिछा कर जोरदार स्वागत किया !

अजमेर शहर कांग्रेस सेवादल द्वारा परबत पुरा पर देशराज मेहरा के नेतृत्व में ,आदर्श नगर पर कांग्रेस सेवा दल की प्रदेश महिला विभाग की कार्यकारी अध्यक्ष द्रोपती कोली के नेतृत्व में एवं नसीराबाद पुलिया पर ओबीसी विभाग द्वारा महेश चौहान मामराज सेन सुनीता गहलोत चौहान के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया।
आजादी की गौरव यात्रा के लिए जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी की गई

इस अवसर पर अजमेर शहर कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष देशराज मेहरा देहात अध्यक्ष जय शंकर चौधरी महिला विभाग के कार्यकारी अध्यक्ष द्रोपदी कोली रामबाबू शुभम शक्ति प्रताप सिंह राठौड़ कुलदीप कपूर फकरे मोइन शिव कुमार बंसल गुलाम मुस्तफा अमोल सिंह छाबड़ा विजय नागोरा श्याम प्रजापति नोरत गुर्जर निर्मल दौसाया लक्ष्मी बुंदेल रागिनी चतुर्वेदी रश्मि हिंगोरानी हितेशश्री देवी मंजू बलई दिशांत कनोजिया मनीष सेठी हेमंत जोधा रेखा पींगोलिया अब्दुल फरहान बालमुकुंद टाक सर्वेश पारीक कैलाश कोमल कुशाल कोमल श्रवण टोनी चदन सिंह मनीष चौरसिया अंकुर त्यागी ईश्वर टहलयानी दीपक यादव नरेश सोनी आलोक गुप्ता नीरज यादव अजय गुर्जर मोइनुद्दीन खान मनोज सोनी निर्मल बेरवाल भरत यादव समसुद्दीन शिवराज भडाना मनोज कंजर दिनेश के शर्मा शैलेन्द्र अग्रवाल विपिन बैसिल राजकुमार तुलसानी अरुणा कच्छावा मोहम्मद खालिद गिरीशा असरानी पर्टिक टोनी गंगाराम मुबारक चीता रवि शर्मा राजेश बोयत दयाशंकर मुनव्वर खान सुमित मित्तल उमेश शर्मा वाहिद खान दीनदयाल पवार पुष्पेंद ओझा राजेश गोरा रमेश सोलंकी दिनेश शर्मा गंगाराम तवर मुकेश जैन वीरेंद्र रावत भगवान सिंह रावत नितिन जैन लोकेश चारण रवि शर्मा सुनील धानका सहित कांग्रेस के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

आजादी की गौरव यात्रा नानकी पैलेस पहुंची जहां पर अजमेर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के रहे प्रत्याशी हेमंत भाटी ने अगवानी की एवं यात्रा सभा के रूप में परिवर्तित हो गईं।

इस अवसर पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी भाई देसाई ने कहा कि देश में फिरकाफरस्ती ताकत वैमनस्यता एवं नफरत का माहौल पैदा कर रही है हमारी गौरव यात्रा देश में सांप्रदायिक सद्भावना एवं सौहार्द का संदेश दे रही है।

आजादी की गौरव यात्रा का अजमेर शहर में भव्य रोड से निकाला गया रोड शो नानकी पैलेस से प्रारंभ होकर नसीराबाद रोड केसरगंज पड़ाव मदार गेट गांधी भवन चूड़ी बाजार नया बाजार आगरा गेट अग्रसेन सर्किल होती हुई अंबेडकर सर्किल पर समाप्त हुआ!

आजादी की गौरव यात्रा का अजमेर शहर में पुष्प वर्षा कर जगह जगह भव्य स्वागत किया आजादी की गौरव यात्रा का स्वागत करने के लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा और युवा वर्ग में विशेष उत्साह देखा गया।

अजमेर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव शिव कुमार बंसल ने बताया कि आजादी की गौरव यात्रा रात्रि विश्राम नानकी पैलेस अजमेर में करने के बाद कल प्रातः शनिवार 7 मई को अगले पड़ाव अंबेडकर सर्किल से यूथ हॉस्टल जयपुर रोड की ओर प्रस्थान करेगी !

संवाद। मुहम्मद नज़ीर क़ादरी