अन्य

आगरा में हुनर हाट का हुआ आगाज़


केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी करेगी शिरकत

आगरा। (डीवीएनए) ताजनगरी में पहली बार भारत सरकार अल्पसंख्यक मंत्रालय की ओर से हुनर हाट का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें प्रदेश भर के शिल्पी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। जिसका आगाज़ बुधवार की शाम केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री भारत सरकार एंव उप नेता राज्य सभा मुख्तार अब्बास नक़वी के द्वारा किया जाएगा। साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में बृजेश पाठक , उप-मुख्यमंत्री , उत्तर प्रदेश और प्रो. एस.पी. सिंह बघेल, कानून और न्याय राज्य मंत्री ,योगेंद्र उपाध्याय, कैबिनेट मंत्री, उच्च शिक्षा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी, उत्तर प्रदेश सरकार ,बेबी रानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पुष्टाहार, उत्तर प्रदेश सरकार, विशिष्ट अतिथि के रूप में हरद्वार दुबे, सांसद राज्य सभा, राजकुमार चाहर, सांसद, लोकसभा,धर्मवीर प्रजापति, राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) कारागार और होमगार्ड विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार रहेंगे

ये रहेंगे विशिष्ट अतिथि
नवीन जैन, महापौर, डॉ. जी.एस. धर्मेश, विधायक, आगरा कैंट , पुरुषोत्तम खंडेलवाल, विधायक, आगरा नार्थ ; रानी पक्षालिका सिंह, विधायक, बाह, डॉ. धर्मपाल सिंह, विधायक, एत्मादपुर,छोटे लाल वर्मा, विधायक, फतेहाबाद, बाबूलाल चौधरी, विधायक, फतेहपुर सीकरी, भगवान सिंह कुशवाहा, विधायक, खेरागढ़; डॉ आकाश अग्रवाल, सदस्य, विधान परिषद , विजय शिवहरे, सदस्य, विधान परिषद , गिर्राज सिंह कुशवाह, जिला अध्यक्ष भानु महाजन, महानगर, अध्यक्ष डॉ. राम बाबू हरित, अध्यक्ष, यूपी एससी/एसटी आयोग अशफाक सैफी, अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग, की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी  ।

आज इन  कलाकारों  की होगी प्रस्तुति
नेहा खान
मोहित खन्ना
रेखा राज

निःशुल्क रहेगा प्रवेश

हुनर हाट में आने वाले लोगों से किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। इस आयोजन को पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है।

संवाद:- दानिश उमरी