अन्य

हुनर हाट में नेहा खान, रेखा राज औऱ मोहित खन्ना के गीतों ने बांधा समां

आगरा।(डीवीएनए) शिल्पग्राम में आयोजित 41 वीं हुनर हाट के आगाज़ के बाद देर शाम दर्शकों के लिए मंच पर बॉलीवुड नाईट का भी आयोजन किया गया।जिसमें सिंगर नेहा खान, मोहित खन्ना ब रेखा राज ने अपनी सुरीली आवाज़ से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एक के बाद एक प्रस्तुति देकर इन कलाकारों ने आगरा की जनता का मन मोह लिया। देर शाम शुरू हुआ गीत संगीत का यह कार्यक्रम कई घंटों तक जारी रहा। प्रोग्राम में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

संवाद:- दानिश उमरी