अन्य

रेडियो 90.4 आगरा की आवाज़ पर स्वास्थ्य बाण कार्यक्रम का कुलपति ने किया आगाज़

आगरा। (डीवीएनए)डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्विधालय आगरा के सामुदायिक रेडियो 90.4 “आगरा की आवाज़” पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम “स्वास्थ्य बाण” की शुरुआत कुलपति प्रोफ. विनय कुमार पाठक के निर्देशन में की गई है. ये रेडियो कैंपेन नई दिल्ली की प्रमुख संस्था स्मार्ट (NGO) के सहयोग से देश के कुछ चुंनिंदा सामुदायिक रेडियो को प्रदान किया गया है।

स्मार्ट संस्था लगातार स्वास्थ मंत्रालय के साथ जुडकर सामुदायिक रेडियो को अपनी अलग पहचान बनाने और आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के लिए मध्यांतर का काम करती है. विश्विधालय को स्मार्ट संस्था की ओर से तीसरी बार स्वास्थ्य जागरूकता पर कैंपेन मिला है, जिसके लिए आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव जी ने इसकी सरहाना करते हुए जन हित में रेडियो के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता फ़ैलाने पर बधाई दी है और वो इस कैंपेन “स्वास्थ बाण” में निरंतर सहयोग भी दे रहे हैं।


स्वास्थ्य बाण के तहत तीन मुख्य विषयों पर रेडियो 32 इंटरव्यूज, आउटरीच एक्टिविटी और अनेक गतिविधयों के द्वारा लोगो से जुड़ कर उन्हें सही जानकारी देगा. वो तीन प्रमुख विषय हैं जच्चा बच्चा स्वास्थ्य और पोषण, कोविड उपयुक्त व्यव्हार एवं टीकाकरण तथा टी.बी. और उसका इलाज. ख़ास बात ये रहेगी की ये जानकारी रेडियो पर सुनने के साथ आप इसे YOUTUBE चैनल के माध्यम से डॉक्टर्स के इंटरव्यूज को देख भी सकते हैं और रेडियो टीम स्टूडियो से बाहर जाकर आम जनता के बीच भी लोगो को विषयों पर स्वास्थ के प्रति जानकारी देगी और समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगी, जिसे आउटरीच एक्टिविटी या NARROWCASTING भी कहा जाता है।


ये रेडियो साक्षात्कार आप 90.4 “आगरा की आवाज़” पर हर हफ्ते में दो बार किया जायेगा. साथ ही रेडियो के YOUTUBE चैनल 90.4 agra ki awaz,
लिंक https://www.youtube.com/channel/UCVLmoR0zVIZ12m5j4J9l7qg/featured पर कभी भी उसे देखा जा सकता हैं. यह रेडियो कैंपेन 9 मई से 25 दिसम्बर 2022 तक चलेगा जिसमे आपको कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ को सुनने और देखने का मौका मिलेगा

अब तक सामुदायिक रेडियो पर एक टी.बी. विषय पर इंटरव्यू हो चुका है डॉ. अनुराग श्रीवास्तव (सलाहकार स्टेट टी.बी. प्रशिक्षण और प्रदर्शन केंद्र, आगरा) और. कमल सिंह (जिला टीबी सार्वजनिक और निजी मिक्स कॉर्डिनेटर) के साथ और 35 छात्र/ छात्राओ को कोविड उपयुक्त व्यव्हार का पालन और टीकाकरण के महत्व पर जानकारी भी प्रदान कर चुके हैं. आगे भी इस अभियान में शहर के कई चिकित्सक जुड़ेंगे और जनमानस को उक्त विषयों पर सही जानकारी दी जायगी।

संवाद:- दानिश उमरी