अन्य

हुनर हाट में आज शाम बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर शैलेन्द्र सिंह और पूर्णिमा श्रेष्ठ की होगी प्रस्तुति

आगरा। हुनर हाट में आज शाम बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर शैलेन्द्र सिंह और पूर्णिमा श्रेष्ठ के नाम रहेगी। अपने ज़माने के सुपर हिट गीतों को अपनी आवाज़ देने वाले शैलेंद्र सिंह आज ताजनगरी के लोगों के रूबरू होंगे आज मंच पर मैं शायर तो नहीं ,अमर अकबर एंथेनी , जाते हो जाने जाना आखरी सलाम गीत गाये जाएंगे। इसके अलावा पूर्णिमा श्रेष्ठ की सुरीली आवाज भी उसी मंच से सुनाई देगी। दोनों मिलकर आज हुनर हाट मंच को सुरमयी बना देंगे

संवाद:-दानिश उमरी