अन्य

हुनर हाट की महफ़िल में संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने लगाए चार चांद

आगरा। संसदीय कार्य एवं संस्कृति राज्यमंत्री भारत सरकार अर्जुन राम मेघवाल जी ने आज हुनर हाट मे उपस्थित होकर सभी दर्शकों का उत्साह वर्धन किया और अपने गायकी प्रस्तुति कर, पायोजी मैंने राम रतन धन पायो जैसे गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी ।
उन्होंने राजस्थानी लोक गायक उस्ताद अनवर खान मांगणियार के साथ मंच से प्रभु राम, कृष्ण और मीरा के भजन और राजस्थानी लोकगीतों को बेहतरीन तरीके से गाकर समां बांध दिया। “पधारो म्हारे देस” को दर्शकों ने काफी सराहा। ये दोनों सहपाठी रहे हैं और पहले भी एक साथ मंच साझा किया है लेकिन ये पहला मौका है जब आगरा में इन दोनों लोगों ने अपनी शानदार गायकी पेश की। 

उस्ताद अनवर खान राजस्थान के लोकप्रिय लोकगायक हैं और भारत सरकार इनको पद्मश्री से सम्मानित कर चुकी है। मेघवाल और अनवर खान की कमाल की जुगलबंदी देखकर लोग हैरान रह गए। रंग-बिरंगी राजस्थानी पगड़ी पहने इस दोनों के साथ वाद्ययंत्र बजाने वाले अन्य कलाकार भी परंपरागत राजस्थानी भेषभूषा में थे। लोगों ने अर्जुन राम मेघवाल, उस्ताद अनवर खान और सभी संगीतकरो के इस अंदाज़ को बेहद पसंद किया। प्रस्तुति के बाद आयोजन समिति से जुड़े लोगों ने अर्जुन राम मेघवाल, पद्मश्री उस्ताद अनवर खान और उनके सभी साथी कलाकारों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रोत्साहन राशि के तौर पर अर्जुन राम मेघवाल ने अनवर खान को 1 लाख और अन्य कलाकारों को पच्चीस-पच्चीस हज़ार रुपए की चेक भेंट की। 

संवाद:-दानिश उमरी