अन्य

हुनर हाट की आख़री शाम दलेर मेंहदी के गीतों पर थिरके आगरा के लोग

आगरा। हुनर हाट के आखिरी दिन जमकर धमाल हुआ। मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी ने हुनर हाट के मंच से ऐसा गाया कि सामने बैठे हज़ारों लोग झूम उठे। माइक संभालते ही उन्होंने “साड्डे नाल रहोगे तो ऐश करोगे” गाना गाया और शुरू से ही ग़ज़ब का माहौल बना दिया। इसके बाद उन्होंने कुछ पुराने सदाबहार गानों के रीमिक्स गाए।

उनके गाने “बोलो ता रा रा रा” “जब राधा हुई श्री श्याम की” ने पंडाल में धूम मचा दी। दलेर मेहंदी की धमाकेदार परफॉर्मेंस ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। स्टेज पर उनका एनर्जी लेवल कमाल का था। एक से बढ़ कर एक गाने गाकर उन्होंने समां बांध दिया। उनके हर गाने को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।  दलेर मेहंदी से पहले सिंगर सुप्रिया जोशी और राहुल जोशी ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी और कई गाने गाए।

संवाद:- दानिश उमरी