राजनीति

समाजवादी पार्टी कार्यालय पर राजमाता अहिल्याबाई होलकर की जन्मजयंती मनायी

आगरा।समाजवादी पार्टी एटा द्वारा जिलाध्यक्ष परवेज जुबेरी की अध्यक्षता मे प्रदेश आह्वान पर राजमाता अहिल्याबाई होलकर जी की जन्मजयंती मनायी गयी इस अवसर पर जिलाध्यक्ष परवेज जुबेरी ने बताया कि अहिल्याबाई होलकर जी का जन्म 31 मई 1725 को हुआ , ये मराठा साम्राज्य की प्रसिद्ध महारानी तथा प्रसिद्ध सूबेदार मल्हारराव होलकर के पुत्र खण्डेराव की धर्मपत्नी थीं। उन्होने माहेश्वर को राजधानी बनाकर शासन किया।
अहिल्या बाई ने अपने राज्य की सीमाओं के बाहर पुरे भारत के प्रसिद्ध तीर्थ स्थानों मे मंदिर बनवाए, घाट बधवाए, कुओ और बाब्डयों का निर्माण किया भूखो के लिए अन्नस्थान और प्यासो के लिए प्याऊ बनवाए l
और शोषित पिछड़े, दलित अल्पसंख्यक समाज को नया रास्ता दिखाया जिससे हर समाज आसानी से जीवनयापन कर सके ज़िलाउपाध्यक्ष राकेश यादव जी ने बताया कि राजमाता ने दलितों, पिछडो को, महिलाओ के सम्मान को बढ़ाने को विद्यालय खुलवाए और समाज समरसता हेतु कार्य किया
संदीप यादव जिलाध्यक्ष युवजन सभा ने कहा नारी शक्ति कितनी महान होती है, वह अपने जीवन में क्या कर सकती है इसका उदाहरण अहिल्या बाई होल्कर की जीवनी पढने के बाद आपको मिल जाएगा. जीवन में परेशानियाँ कितनी भी हो, उनसे कैसे निपटना है यह हमें अहिल्या बाई के जीवन से सीखना चाहिए. अपने जीवन काल में अहिल्या बाई होल्कर ने बहुत परेशानियों का सामना किया है लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी, यही वजह है की भारत सरकार ने भी उनको सम्मानित किया, उनके नाम डाक टिकेट भी जारी हुआ और आज अहिल्या बाई के नाम से अवार्ड भी दिया जाता है इस अवसर पर गुड्डू दादा, अलोक यादव,बबलू प्रधान, मुकेश धनगर, निखिल धनगर, राजीव सोलंकी, मनमोहन प्रजापति, विशाल पाथरे, अतुल, नितिन, आकाश, डा इब्राहिम अली, ब्रजेश मधुर आदि पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे l

संवाद। शोएब कादरी