अन्य

रेडियो 90.4 आगरा की आवाज़ के कार्यक्रम स्वास्थ्य बाण का तीसरा एपिसोड प्रसारित

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्विधालय आगरा के सामुदायिक रेडियो 90.4 “आगरा की आवाज़” पर स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम “स्वास्थ्य बाण” की शुरुआत कुलपति प्रोफ. विनय कुमार पाठक के निर्देशन में की गई है. ये रेडियो कैंपेन नई दिल्ली की प्रमुख संस्था स्मार्ट (NGO) के सहयोग से देश के कुछ चुंनिंदा सामुदायिक रेडियो को प्रदान किया गया है। जिसमें बुधवार को प्रसारित हुए तीसरे एपिसोड में आगरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण कुमार श्रीवास्तव ने तीन प्रमुख विषय जच्चा बच्चा स्वास्थ्य और पोषण, कोविड उपयुक्त व्यव्हार एवं टीकाकरण तथा टी.बी. और उसका इलाज पर सरलता से सारी जानकारी दी और सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं और सभी योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया भी।

रेडियो की सरहाना करते हुए उन्होंने आगे कहा की इस तरह के कार्यक्रम रेडियो पर प्रसारित होने से उन्हें भी जन जन तक अपनी बात पहुंचआने में आसानी होती है। समाज को मनोरंजन के साथ स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देने में विश्व विद्यालय का ये सामुदायिक रेडियो अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। स्वास्थ्य बाण कैंपेन के तहत 32 रेडियो इंटरव्यूज, आउटरीच एक्टिविटी और अनेक गतिविधयों के द्वारा लोगो से जुड़ कर उन्हें सही जानकारी दी जायगी. रेडियो के इंजीनियरिंग असिस्टेंट तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि इस बार ख़ास बात ये रहेगी की ये जानकारी रेडियो पर सुनने के साथ आप इसे रेडियो के YOUTUBE चैनल के माध्यम से डॉक्टर्स के इंटरव्यूज को देख भी सकते हैं।

साथ ही इस स्वास्थ्य संबंधी कैंपेन के दौरान रेडियो टीम स्टूडियो से बाहर जाकर आम जनता के बीच भी लोगो को विषयों पर स्वास्थ के प्रति जानकारी देगी और समस्या का समाधान करने का प्रयास करेगी, जिसे आउटरीच एक्टिविटी या NARROWCASTING भी कहा जाता है। रेडियो प्रोग्रामिंग हेड पूजा सक्सेना ने जानकारी देते हुए कहा की ये रेडियो साक्षात्कार 90.4 “आगरा की आवाज़” पर हर हफ्ते में दो बार यानी बुधवार और पुनः प्रसारण शनिवार को किया जायेगा।

यह रेडियो कैंपेन 9 मई से 25 दिसम्बर 2022 तक चलेगा जिसमे आपको कई स्वास्थ्य विशेषज्ञ को सुनने और देखने का मौका मिलेगा. रेडियो की निदेशका डॉ. अर्चना सिंह जी ने बताया की कई रेडियो साक्षात्कार हम स्वास्थ्य पर जर चुके हैं और बहुत से लोगो को बाहर फील्ड में जाकर जागरूक भी कर चुके हैं, अब वही लोग हमारे वालंटियर बन जानकारी को आगे बड़ा रहे हैं। आगे भी इस अभियान में शहर के कई चिकित्सक जुड़ेंगे और रेडियो की टीम लोगो के बीच भी जायगी।

संवाद:- दानिश उमरी