अन्य

केंद्र में भाजपा सरकार के आठ साल पूरे होने पर सांसद ने गिनाईं उपलब्धियां

प्रेस वार्ता कर रिपोर्ट टू नेशन की दी जानकारी

कासगंज। केंद्र में भाजपा सरकार के आठ साल सफलता पूर्ण होने शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय पर रिपोर्ट टू नेशन कार्यक्रम के तहत क्षेत्रीय सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया ने सरकार उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने भाजपा सरकार की जीत का श्रेय नीति और रीति को दिया। इस दौरान उपलब्धियों की पुस्तक का भी विमोचन किया।
केंद्र में भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने पर सुशासन और गरीब कल्याण के नाम से कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इसी के तहत शु्क्रवार को जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय पर सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने बताया कि सरकार लगातार गरीबों, असहायों एवं महिलाओं के लिए कार्य कर रही है, सरकार की घर घर नल से जल योजना हो या फिर प्रधानमंत्री आवास योजना सभी योजनाओं का पात्रों को लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने 80 करोड गरीब लोगों के लिए निशुल्क राशन देकर भोजन की व्यवस्था की है। पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज भी कराया जा रहा है। उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर के अलावा बिजली, पानी घर-घर पहुंचाया जा रहा है। किसान सम्मान निधि, कन्या समृद्धि योजना समेत अन्य तमाम योजनाओं का लाभ पात्रों को मिल रहा है। आठ साल में बदलाव आया है। पार्टी की रीति नीति से लोग प्रभावित हैं। गुंडागर्दी, दंगा से लोगों को छुटकारा मिला है। इसलिए जनता ने भाजपा की ओर रूख किया है। इस दौरान जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य, सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, सुरेश माहेश्वरी, शिवकुमार भारद्वाज, केपी सिंह, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना मौजूद रहे।

संवाद। नूरुल इस्लाम