अन्य

भाजपा युवा मोर्चा ने निकाली बाइक रैली

कासगंज। केंद्र में भाजपा सरकार के सफलतम आठ साल पूरे होने के उपलक्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार के नेतृत्व में शनिवार को विकास तीर्थ यात्रा रैली निकाली गई। रैली का शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी, जिला महामंत्री राजवीर सिंह भल्ला, संजय सोलंकी ने भाजपा का झंडा दिखाकर किया। यात्रा बारह पत्थर मैदान से शुरू होकर शहर के ठंडी सड़क होते हुए बाजार में भ्रमण करने के बाद सोरों गंगाजी घाट पर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। यात्रा में प्रवासी के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य कुशल खितौलिया, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा कृष्णा राजपूत ने केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तमाम जनहितकारी योजनाएं संचालित की हैं। इस दौरान भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुलदीप प्रतिहार, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना, अमन चौहान, रोहित सोलंकी, प्रशांत राजपूत, सुधांशु मौर्य, मंडल अध्यक्ष बबलू, वीरू, अंशुल, शुभम, हरेन्द्र, पुनीत, विनम्र, अवनीश यादव, अनिल भारद्वाज, अभिषेक साहू, राकेश, प्रवीन, सुभाष मौजूद रहे।

संवाद। नूरुल इस्लाम