अन्य

पर्यावरण संरक्षण हेतु कैडेट्स ने निकाली रैली

पोस्टर बनाकर लोगों को किया जागृत

आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस की पूर्व संध्या पर एनसीसी आर्मी विंग, आगरा कॉलेज, आगरा द्वारा एक जन जागरण रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ प्राचार्य डॉ अनुराग शुक्ला ने हरी झंडी दिखाकर किया।

रैली महाविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर राजा मंडी बाजार में घूमती हुई वापस महाविद्यालय परिसर पर समाप्त हुई।

रैली के दौरान कैडेट्स हाथों में स्वयं के द्वारा बनाए गए हस्त रचित पोस्टर लेकर चल रहे थे, जिसमें उन्होंने विश्व के पर्यावरण को बचाने के संदेश तथा चित्र उकेर रखे थे, जिनके माध्यम से उन्होंने आम जनमानस से पर्यावरण को संरक्षित करने का आग्रह किया।

रैली का नेतृत्व कंपनी कमांडर लेफ्टिनेंट अमित अग्रवाल ने किया।

इस अवसर पर कैडेट अरुण तरकर, रामू यादव, कुंज बिहारी, मनस्वी चौधरी, सचिन, शिवकुमार, तनुज, शशांक, देवेश, नंदनी, लक्ष्मी, प्राची आदि उपस्थित रहे।

संवाद। रहबर मुईन