अन्य

विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन


आगरा। विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में पारिजात संस्था द्वारा ५ से १५ आयु के बच्चो के लिए चित्रकला एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का आयोजन २ वर्गों में किया गया; पहले वर्ग में ५ से १० वर्ष के बच्चो ने भाग लिया। दूसरे वर्ग में ११ से १५ वर्ष के बच्चो ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, सेंट जोन्स कॉलेज की प्रवक्ता डॉ रचिता शर्मा ने बच्चो को संबोधित करते हुए कहा कि मेहनत और धैर्य का कोई विकल्प नहीं होता और पर्यावरण सरंक्षण हेतु हम सभी को मिल कर प्रयास करने चाहिए। प्रोग्राम में ४० बच्चों ने प्रतिभाग किया। ५ से १० आयु वर्ग में प्रथम स्थान अमन अशोक गोयल, द्वितीय स्थान अंशविका अग्रवाल, तृतीय स्थान स्टीवन नेल्सन सिंह एवं ११ से १५ आयु वर्ग में प्रथम स्थान हरमन छाबड़ा , द्वितीय स्थान दिव्यांशी सिंह सेंगर और तृतीय स्थान राधा सिंह ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि डॉ रचिता शर्मा, पारिजात संस्था की अध्यक्ष डॉ अनुराधा चौहान, संस्था के सचिव डॉ धीरज, संस्था की कोषाध्यक्ष डॉ प्रीती सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मंच संचालक सुश्री रितिका राघव ने किया, धन्यवाद ज्ञापन डॉ गुंजन सिंह ने किया। कार्यक्रम में डॉ साक्षी वॉकर, डॉ मनु प्रताप सिंह, श्री राजेंद्र प्रताप सिंह, डॉ राजीव शर्मा, डॉ विनय वॉकर, श्रीमती संध्या यादव, राजवर्धन सिंह, योगेश कुमार, प्रशांत, श्री राजेश चाहर, श्री जय प्रकाश यादव, आदि उपस्थित थे।

संवाद। रहबर मुईन