अन्य

प्रदेश में आगरा तीसरे नंबर का गर्म शहर, पहला बांदा

आगरा । उत्तर प्रदेश में मौसम की गरमी चरम पर है , हर दिन का तापमान लगातार 45-46 डिग्री सेल्सियस पर बना हुआ है। सुबह से ही उमस भरी गर्मी शुरू हो जाती है। कई बार धूल भरे बादल के बावजूद गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। प्रदेश में सबसे गर्म जिला बांदा रहा, जहां का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा।
मौसम विभाग के अनुसार बांदा का अधिकतम तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि प्रयागराज का अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री, वाराणसी का 45 डिग्री, गोरखपुर का 39.8 डिग्री, झांसी का 44.7 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। वहीं आगरा का 45.2 डिग्री, हरदोई का 43 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।