अन्य

नुपुर शर्मा को हिरासत में लेने के लिए दिल्ली पहुंची मुंबई पुलिस

नई दिल्ली। पैगंबर मोहम्मद को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी के बाद भाजपा से निलंबित नुपुर शर्मा मुंबई पुलिस हिरासत में लेने के लिए दिल्ली पहुंची है। महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलीप वालसे पाटिल का बयान भी सामने आया। जिसमें उन्होंने उम्मीद जताई कि दिल्ली पुलिस मुंबई पुलिस की मदद करेगी।
गौरतलब हो कि नूपुर शर्मा पर मुंबई की पिधोनी पुलिस ने रजा अकादमी की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है। जिसको लेकर नुपुर शर्मा को 25 जून को सुबह 11 बजे अपना बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया है। इसके अलावा मुंब्रा और ठाणे में भी नुपुर शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। मुंब्रा पुलिस ने नुपुर शर्मा को 22 जून को पेश होने के लिए समन भेजा है। इसके अलावा एक एफआईआर पश्चिम बंगाल की कोलकाता में भी दर्ज हुई है।
दिल्ली पुलिस की इंटेलिजेंस फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन (आईएफएसओ) यूनिट ने 9 जून को नुपुर शर्मा और नवीन कुमार जिंदल के साथ-साथ कई अन्य लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। इन तमाम लोगों पर नफरत भरे संदेश के माध्यम से माहौल खराब करने का आरोप है। इनकी वजह से सार्वजनिक शांति बनाए रखने में मुश्किल हो रही थी।