अन्य

केंद्रीय भीमनगरी समिति के लगातार चौथी बार मीडिया प्रभारी बने आशीष कुमार प्रिंस

2020 से क्षेत्रीय भीमनगरी के मीडिया प्रभारी से शुरू था कार्य

भीमनगरी 2022 की सफलता के बाद अब 2023 की भी मिली ज़िम्मेदारी

आगरा।(डीवीएनए) ऐतिहासिक भीमनगरी समारोह की केंद्रीय भीमनगरी आयोजन समिति ने इस भव्य कार्यक्रम के मीडिया प्रभारी की ज़िम्मेदारी एक बार फिर आशीष कुमार प्रिंस को सौंपी हैं। बताते चले कि आषीश लगातार 3 साल से इस आयोजन की मीडिया ज़िम्मेदारी निभा रहे हैं। जिसके चले लोगों को भीमनगरी की हर जानकारी खबरों के माध्यम से मिलती रहती है। अपने बारे में और जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 2020 से 2021 तक मैं क्षेत्रीय भीमनगरी समिति का मीडिया प्रभारी रहा हूँ।

उसके बाद मुझे वर्ष 2022 में केंद्रीय भीमनगरी समिति का मीडिया बनाना गया। जिससे बाद मैंने अपना कार्य पूरी निष्ठा के साथ किया। अब आगामी 2023 की पंचशील दोरैठा में सजने वाली भीमनगरी में भी समिति ने मुझे ही मीडिया प्रभारी के लिए चुना है। मुझे इस बात खुशी है कि ये ज़िम्मेदारी मुझे दी है। मेरी पूरी कोशिश है कि में बाबा साहब के इस आयोजन को सफल बना सकूं।

यहां सजेगी इस बार भीमनगरी 2023 केंद्रीय भीमनगरी

केन्द्रीय भीमनगरी आयोजन समिति के द्वारा रविवार को एक सम्मान समारोह आयोजन किया गया। जिसमें भीमनगरी समारोह को सफल बनाने वाले सभी लोगों का समिति द्वारा सम्मान किया गया। साथ ही समिति ने आगामी 2023 की भीमनगरी की घोषणा करते हुए संरक्षण करतार सिंह भारती ने बताया कि इस बार भीमनगरी पंचशील कॉलोनी दोरैठा में सजाई जायेगी।

संवाद:- दानिश उमरी