अन्य

केंद्रीय भीमनगरी समिति ने किया शोभायात्रा की झांकियों व मंच सजाने वाले कलाकारों का सम्मान

भीमनगरी 2023 पंचशील कॉलोनी दौरैठा में सजेगी

भीमनगरी समिति संरक्षक करतार सिंह भारतीय की घोषणा

आगरा। (डीवीएनए) डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती एवं भीमनगरी समारोह समिति की ओर से रविवार को डॉ अम्बेडकर सामुदायिक भवन छीपीटोला में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें भीमनगरी शोभायात्रा में झांकियां व मंच बनाने वाले कारीगरों व सजाने वाले कलाकारों को प्रशस्ति पत्र व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। साथ ही 26 वर्षों से भीमनगरी के भव्य कार्यक्रम को ऊंचाईयों तक के जाने वाले केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भी सम्मनित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं वंदना के साथ शुरू किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र सोनी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बाबा साहब के अनुयायियों का मनोबल बढ़ता है। और 2023 में सजने बाली भीमनगरी शोभायात्रा में ज्यादा से ज्यादा झांकियां लाने को भी कहा। बाबा साहब के कारवां को एक साथ मिलकर ऐसे ही आगे बढ़ाते रहना है।

कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए समिति के संरक्षक करतार सिंह भारती ने कहा कि इस आयोजन को सफल बनाने में सभी का महत्वपूर्ण स्थान है। शोभायात्रा में झांकी लाने वाले, शोभायात्रा मार्ग को सजाने वाले , सभी मार्गों पर स्वागत वाले सभी इस सम्मान के पात्र हैं। हमें बाबा साहब के इस मिशन को आगे बढ़ाना है। युवा वर्ग को इस भीमनगरी समारोह में बढ़चढ़ हिस्सा लेना चाहिए। जिससे आने वाली नई पीढ़ी को भी एक अच्छा सबक मिल सके।

कर्मवीर सिंह भारतीय, श्याम प्रकाश बौद्ध, राजेंद्र कर्दम एड, इंद्रजीत सिंह, विजेंद्र सिंह, शिव चरन कश्यप, केसी आनंद, अशोक सागर, राकेश राज, राजू पण्डित, गजेंद्र पिप्पल, वीर सिंह कोरवाल, प्रदीप पिप्पल, मनोज केमकर, डॉ. मुन्नलाल भारतीय, मुकेश कल्याण, आशीष प्रिंस, दिनकर, राज नारायन, लता कुमारी, आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन श्याम जरारी और गजेंद्र पिप्पल ने किया।

संवाद:- दानिश उमरी