अन्य

आगरा के प्राचीन कैलाश मंदिर घाट पर हुई यमुना जी की भव्य आरती


यमुना आरती देख आनंदित हुए लोग
आगरा।कैलाश महादेव मंदिर घाट पर यमुना माता की आरती की गई। कल—कल बहती यमुना मां को देख लोग आनंदित हो रहे थे।
बता दें कि प्राचीन कैलाश मंदिर घाट पर हर सोमवार को यमुना आरती का आयोजन किया जाता है। सोमवार को कैलाश मंदिर मेले के दिन आरती की गई। मुख्य अतिथि सोमेश्वर सारस्वत,अंबिका सारस्वत,सुषमा सारस्वत रवि यादव निशा यादव,विवेक पाराशर51 दीपों के साथ श्रद्धालुओं ने आरती की। कैलाश मंदिर के महंत विनोद गिरी महंत गौरव गिरि महंत सागर गिरी ने मंत्रोच्चार के बाद आरती करवाई। उन्होंने कहा कि यमुना के प्रति लोगों का लगाव बढ़ाने के लिए आरती का आयोजन किया जाता है।
मिट्टी का बर्तन देकर किया अभिनंदन
श्री बांके बिहारी सोसायटी सोसाइटी अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने मुख्य अतिथि अभिनंदन स्मृति चिह्न मिट्टी के बर्तन देकर किया।अध्यक्ष डॉ मदन मोहन शर्मा ने बताया कि सभी श्रद्धालुओं को यमुना को स्वच्छ करने का संकल्प दिलाया। कैलाश मंदिर महंत चंद्रकांत गिरी महंत गौरव गिरी महंत दिलीप गिरी डॉ मदन मोहन शर्मा ने कहा कि नदियों की सफाई के लिए संकल्प के तहत नदियों की सफाई की जा रही है। इसी के तहत यमुना नदी की भी सफाई चल रही है।

नदियों के प्रति होना होगा जागरूक
ने कहा कि अपनी नदियों के प्रति लोगों को जागरूक होना पड़ेगा। नदियां ही जीवनदायिनी हैं। इस मौके पर दीपक सारस्वत अभिषेक गर्ग प्रियांशु शर्मा अमित सारस्वत मनीष यादव ध्रुवगिरी, मोहित गिरी,सौरव गिरी,अमन गिरी, विजय गिरी आदि मौजूद रहे।

संवाद। दानिश उमरी